पुरुलिया में डायन का आरोप लगा कर दो परिवार आपस में उलझे, रणक्षेत्र बना इलाका
कोलकाता प्रेस क्लब में नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस

पुरुलिया
पुरुलिया के टामन्ना थाने के कोटलया गांव में डायन का आरोप लगा कर दो परिवार आपस में उलझ पड़े। लाठी, डंडे, के साथ ही गोली भी चली। कुल 3 लोग घायल हुए। उन्हें देबेन महतो सरकारी मेडिकल कॉका आलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंसाई नदी पर पुरुलिया शहर के बाहरी इलाके में कोटलाया गांव। वही रहने वाले दो परिवारों में एक परिवार का सदस्य लंबे समय से बीमारी से पीड़ित हैं। डॉक्टरी इलाज से भी फायदा नहीं हो रहा है। उन लोगों ने ही पास में रहने वाली पड़ोसी की पत्नी को डायन कहकर बदनाम किया। साथ ही उसकी बीमारी के लिए महिला को दोषी बताया। बुधवार रात पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से ही स्तिति तनावपूर्ण हो गई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह दर्ज की गई शिकायत लेने के लिए पीड़िता के परिवार पर दबाव डाला गया था। उसी से अशांति शुरू हुई। विवाद चरम पर पहुंचा।पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह दुकान खोल रहा था। देखा कि लाठी, डंडे और हथियार को लेकर घर में घुस आए और हम पर हमला किया। उसने गोली भी चलाई जो कि दाहिने हाथ में गोली लगी थी। घायलों को लेकर अस्पताल ले जाया गया। पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महतो ने कहा कि पुलिस मौके पर गई है तथा जांच शुरू की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चैती कुमार नामक एक युवक ने दिन दहाड़े गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस युवक के पास से बन्दूक कैसे आई।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज