scriptदो सहेलियों ने जहर खाकर एक साथ दी जान | Two friends with poison and given together | Patrika News

दो सहेलियों ने जहर खाकर एक साथ दी जान

locationकोलकाताPublished: Dec 18, 2018 03:09:39 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– शिक्षा संबंधित भ्रमण में जाने की बात थी जिसके लिए घरवाले राजी नहीं थे

kolkata west bengal

दो सहेलियों ने जहर खाकर एक साथ दी जान

बीरभूम .

बीरभूम के बोलपुर नायकपाड़ा इलाके में दो सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया। मृतकों के नाम अनुपमा मण्डल (21) तथा पायल घोष (20) हैं। अनुपमा शान्तिनिकेतन से तथा पायल अहमदपुर कचूईघाटा से डीएलड की पढ़ाई कर रही थी। दोनों ही नायक पाड़ा में आस-पास ही रहती थीं। दोनों शैलबाला उच्च माध्यमिक स्कूल की पूर्व छात्रा थीं। दोनों में बचपन से ही दोस्ती थी। अकसर पायल अनुपमा के यहां आ जाती थी और दोनों साथ ही पढ़ती और पायल वहीं सो जाती थी। रविवार को भी वैसा ही किया। दोनों के पिता कोलकाता पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार नायकपाड़ा स्थित एक घर में ही रविवार की रात को दोनों किशोरियां एक साथ ही थी। सोमवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। बिस्तर पर दोनों बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। दोनों को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में एक शिक्षा संबंधित एक टूर में जाने की बात थी पर दोनों के घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। तभी से दोनों का मन दुखी था। बोलपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो