कोलकाता

क्लास रूम में भूत का बच्चा दिखाने के बहाने दो छात्राओं से किया दुष्कर्म

– आरोपी सफाई कर्मी सस्पेंड- थाने में मामला दर्ज

कोलकाताSep 05, 2018 / 09:00 pm

Vanita Jharkhandi

क्लास रूम में भूत का बच्चा दिखाने के बहाने दो छात्राओं से किया दुष्कर्म

अलीपुरदुआर . अलीपुरदुआर जंक्शन स्थित एक स्कूल में दो छात्राओं को सफाई कर्मी ने भूत दिखाने के बहाने से ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्चियों ने घर जाकर सारी बात बताई। दो दिन स्कूल बन्द होने के कारण बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल जाकर विरोध किया। इसके बाद आरोपी सफाई कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी का नाम शंकर बांसफोड़ (42) है। सूत्रों के अनुसार स्कूल के सफाई कर्मी शंकर बांसफोड़ ने दो बच्चियों को बताया कि स्कूल के एक क्लासरूम में भूत के बच्चे रहते हैं। दोनों को भूत के बच्चे दिखाने को कहकर एक बन्द क्लास रूम में ले गया। जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर बच्चियों ने मां को सारी बातें बताई। स्कूल खुलने पर उनके अभिभावक अन्य अभिभावकों के साथ विरोध जताते हुए प्रधानाचार्य से शिकायत की और उसको हटाने की मांग की। जिसके तुरन्त बाद ही शंकर को सस्पेंड कर दिया गया। महिला थाने में अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

दो बेटों की हत्या कर महिला ने की आत्महत्या

-आर्थिक तंगी से थी परेशान

कोलकाता . उत्तर 24 परगना के मिनखां थानान्तर्गत 4 नम्बर चैतल कानमारी आदिवासी पाड़ा में एक महिला ने अपने दो बेटों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। मृतका का नाम अनिमा सरदार (३२) है। उसके बेटों के नाम किसन सरदार (4) व किरण सरदार (7) है।
सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह जब घर में कोई नहीं था उस वक्त अनिमा ने अपने दोनों बेटों का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनिमा का पति किशोर सरदार केरल में काम करता था। कुछ दिनों पहले ही वह वहां से लौटकर आया था। बुधवार की सुबह बैंक के काम से निकला था, उसी वक्त अनिमा ने यह कदम उठाया। प्राथमिक तौर पर पुलिस को लग रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.