scriptहाथी के हमले से दो की मौत | Two killed by elephant attack | Patrika News

हाथी के हमले से दो की मौत

locationकोलकाताPublished: Jan 17, 2020 03:59:13 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
– झाडग़्राम जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में घटना

हाथी के हमले से दो की मौत

हाथी के हमले से दो की मौत

 

खडग़पुर . झाडग़्राम जिला अंतर्गत तीन अलग-अलग इलाकों में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्तिजख्मी हो गया। सूत्रों के अनुसार पहली घटना झाडग़्राम शहर के बामदा इलाके में स्थित मेहराबांध श्मशान घाट इलाके में हुई। मृतक का नाम सुभाष माहतो (40) है। वह सुभाषपल्ली इलाके का निवासी था। श्मशान घाट में एक शव को जला रहे थे। तभी अचानक एक हाथी वहां आ धमका। हाथी को देखते ही श्मशान में मौजूद लोग भागने लगे। सुभाष भागने में असफल रहा। हाथी ने उसे जमीन पर पटक कर कुचल डाला। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना बांसतला इलाके की है। मृतक का नाम मनोरंजन माहतो (30) है। वह नूनिया कुंदरी गांव का निवासी था। अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर जंगल के रास्ते से घर लौटते समय जंगल में मौजूद एक हाथी ने उस हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

तीसरी घटना जामबनी थाना अंतर्गत कपाटकाटा गांव में हुई। घायल व्यक्ति का नाम भीम हांसदा है। सर्दी से बचने के लिए वह अपने घर के आंगन में अलाव जलाकर बैठा था। तभी मकान से सटे जंगल से निकालकर एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। वन विभाग का कहना है कि मृतकों के परिजनों को और घायल को सरकारी आर्थिक सहायता दी जाएगी। हाथियों को जल्द ही दलमा की ओर खदेड़ा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो