कोलकाता

प्रातः भ्रमण के दौरान वाहन के धक्के से दो लोगों की हुई मौत

यह घटना दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना इलाके में घटी।

कोलकाताSep 14, 2020 / 09:54 pm

Vanita Jharkhandi

प्रातः भ्रमण के दौरान वाहन के धक्के से दो लोगों की हुई मौत,प्रातः भ्रमण के दौरान वाहन के धक्के से दो लोगों की हुई मौत,प्रातः भ्रमण के दौरान वाहन के धक्के से दो लोगों की हुई मौत

मगरहाट
सुबह-सुबह रोज की तरह ही प्रातः भ्रमण करने निकले दो लोगों को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उन दोनों की मौत हो गई। यह घटना दक्षिण 24 परगना के मगराहाट थाना इलाके में घटी। मृतकों के नाम अधीर सरदार(40) तथा देवदास सरदार(36) है। वाहन धक्का मारते हुए खाल में जा गिरा जिसके कारण चलक सहित अन्य एक यात्री भी घायल हो गया उनको अस्पताल में पहुंचाया गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह दोनों सैर कर रहे थे। उसी दौरान एक कार ने विपरीत दिशा में नियंत्रण खोते हुए सीधे उनसे जा टकराया। घायलों को मगरहाट ब्लॉक के प्राथमिक अस्पताल में ले जाया गया। वहां दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद गाड़ी खाल में गिरी गई। चालक सहित वाहन का एक अन्य चालक घायल हो गया। उन्हें भी बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलने पर मगरहाट थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को बरामद कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

Home / Kolkata / प्रातः भ्रमण के दौरान वाहन के धक्के से दो लोगों की हुई मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.