script

लेकटाउन से दो संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jun 21, 2021 07:55:00 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

–आधार कार्ड, बैंक खाते बरामद

लेकटाउन से दो संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

लेकटाउन से दो संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार,लेकटाउन से दो संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार,लेकटाउन से दो संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार


विधाननगर
श्रीभूमि इलाके से दो बांग्लादेश घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से भारतीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
मंत्री सुजीत बोस के घर के पास रह रहे थे
दमकल मंत्री सुजीत बोस के घर के पास ही वे दोनों भारतीय बनकर रह रहे थे। उन्होंने नकली नाम से आधार कार्ड व लेकटाउन स्थित तीन बैंकों में खाता खोल रखा था।
लोगों को था संदेह
कुछ दिनों से दोनों पर संदेहास्पद तरीके से घूमते देख रहे थे। उसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस भी नजर रख रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को अरिफूल (26) को राजारहाट के लांगलपोता इटवाटा से गिरफ्तार किया। उससे पूछताथ के बाद मनी गाजी को गिरफ्तार किया ।
हिन्दू सज कर रहे रहे थे दोनों
भारतीय बनकर रह रहे थे। आराफुल अर्जुन पाल के नाम से रह रहा था।
दोनों को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उनसे पूछताछ कर उनके सीमा पार करने के तरीके, फर्जी पहचान पत्र बनवाने के बारे में पता लगा रही है। इसके साथ ही उनकी मदद करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो