script

BJP virtual rally: कोलकाता क्षेत्र के लिए केन्द्रीय वित्तमंत्री की आभासी रैली आज

locationकोलकाताPublished: Jun 28, 2020 03:42:01 am

Submitted by:

Manoj Singh

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रविवार को पश्चिम बंगाल जनसंवाद के तहत कोलकाता क्षेत्र के लिए आयोजित आभासी रैली को संबोधित करेंगी। वे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए उक्त रैली में शामिल होंगी।

कोलकाता क्षेत्र के लिए केन्द्रीय वित्तमंत्री की आभासी रैली आज

कोलकाता क्षेत्र के लिए केन्द्रीय वित्तमंत्री की आभासी रैली आज

कोलकाता में हिस्सा लेंगे दिलीप घोष और करेंगे लोगों को संबोधित
कोलकाता
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार-2 के एस साल पूरे होने पर भाजपा की शुरू हुई आभासी रैली सिलसिला के अगले क्रम में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रविवार को पश्चिम बंगाल जनसंवाद के तहत कोलकाता क्षेत्र के लिए आयोजित आभासी रैली को संबोधित करेंगी। वे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12.30 बजे उक्त रैली में शामिल होंगी। वहां पर उनके साथ रैली मंच पर बंगाल से चुने गए सांसद और मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा मुख्य़ालय में बने मंच पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मिदनापुर लोकसभा से सांसद दिलीप घोष और पार्टी के दूसरे नेता उपस्थित रहेंगे और आभासी रैली को संबोधित करेंगे।

मोदी सरकार-2 के एक साल पूरे होने पर पश्चिम बंगाल जन संवाद अभासी रैली के जरिए राज्य के लोगों को संबोधित करने की शुरुआत केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने की थी। उसके बाद पार्टी ने बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पांच आभासी रैली करने का फैसला किया है। इनमें से दो रैली हो गई है। बंगाल के लिए तीसरी आभासी रैली को निर्मला सीतारमन संबोधित करेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो