scriptपुरुलिया में फैला अज्ञात बुखार, 50 से अधिक पीडि़त | Unusual fever spread over Purulia, more than 50 victims | Patrika News
कोलकाता

पुरुलिया में फैला अज्ञात बुखार, 50 से अधिक पीडि़त

जिनमें से 35 जनों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है

कोलकाताOct 21, 2018 / 09:17 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

पुरुलिया में फैला अज्ञात बुखार, 50 से अधिक पीडि़त

 

पुरुलिया . पुरुलिया के हड़ा थानान्तर्गत जबरडारा अंचल के डूमकारी गांव में अज्ञात बुखार से 50 लोग पीडि़त हैं। जिनमें से 35 जनों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने गांव में मेडिकल कैम्प लगाया है। घर घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है।

पंचायत समिति के सभापति प्रसेनजीत महतो ने बताया कि गांव में फैले अज्ञात बुखार की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। सर्दी-कफ, बुखार की समस्या लेकर 35 लोगों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। प्रभावित गांव में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और मेडिकल टीम तैनात की गई है। बीमार लोगों को पानी, फल, दवाईयां दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार गांव के आस-पास फैली गन्दगी कचरे में मच्छर पनप रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी घटना पर नजर रखे हुए हैं।

 

शादी के वादे से मुकरा, गिरफ्तार

हाबरा. उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाना इलाके में शादी का वादा कर सहवास करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति का नाम अर्नव नन्दन है। वह हाबरा बाजार की 2 नम्बर गली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार अर्नव के साथ पीडि़ता की दोस्ती आठ साल पहले हुई थी। पीडि़ता अशोक नगर की रहने वाली है। दोनों के बीच दोस्ती प्रेम में बदल गई। इसके बाद दोनों के घरों में आना-जाना शुरू हुआ। दो साल पहले पीडि़ता के साथ आरोपी की शादी तय हुई थी पर पिता की मौत के कारण शादी की तिथि टल गई। इसके बाद फिर से शादी की तिथि तय हुई पर वह भी टल गई। फिर से शादी की तिथि तय हुई। शादी के दिन अर्नव ने पीडि़ता को फोन पर बताया कि वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता है। इसके बाद रविवार को पीडि़ता ने हाबरा थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो