scriptराम मंदिर के लिए धन समर्पण हेतु विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री ममता से मांगा समय, नहीं मिल रहा जवाब | VHP sought time from Mamata Banerjee for Ram temple surrender funds | Patrika News

राम मंदिर के लिए धन समर्पण हेतु विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री ममता से मांगा समय, नहीं मिल रहा जवाब

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2021 10:27:52 am

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि …

राम मंदिर के लिए धन समर्पण हेतु विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री ममता से मांगा समय, नहीं मिल रहा जवाब

राम मंदिर के लिए धन समर्पण हेतु विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री ममता से मांगा समय, नहीं मिल रहा जवाब

कोलकाता
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि संग्रह करने कोलकाता पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिलने का समय मांगा है। यह जानकारी उन्होंने खुद गुरुवार अपराह्न दी है। दोपहर 2:00 बजे के समय वह राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन कोलकाता में गए थे। वहां राज्यपाल धनखड़ ने 5 लाख एक रुपए की धनराशि राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की है। वहां से बाहर निकले आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राज्य की एक करोड़ जनता से निधि समर्पण लेना लक्ष्य है। राज्यपाल ने पांच लाख एक रुपये की राशि समर्पित की है। राम मंदिर निर्माण में धनराशि का अनुदान करने के लिए हमने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी संपर्क साधा है। मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में इसके लिए आवेदन किया गया है लेकिन अभी तक कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की ओर से निधि समर्पण (दान नहीं क्योंकि हम लोग भगवान को दान नहीं कर सकते) अभियान पूरे देश में चलाया गया है। इसके तहत 10, सौ और हजार रुपए के कूपन तैयार किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो