scriptVideo : भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में निकाली गई थी अभिनंदन यात्रा | video: west bengal laticharge on bjp supporters | Patrika News

Video : भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में निकाली गई थी अभिनंदन यात्रा

locationकोलकाताPublished: Jan 18, 2020 06:18:16 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून पर जनसमर्थन जुटाने के लिए भाजपा की अभिनंदन यात्रा जारी है। शनिवार को पूर्व मिदनापुर के नंदीग्राम में यात्रा में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठियों का शिकार बनना पड़ा।

Video : देखिए- पश्चिम बंगाल  के नंदीग्राम में भाजपा की अभिनंदन यात्रा पर पुलिस का लाठीचार्ज

Video : देखिए- पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा की अभिनंदन यात्रा पर पुलिस का लाठीचार्ज

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर स्थित नंदीग्राम में शनिवार को पुलिस ने भाजपा की अभिनंदन यात्रा में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल थे। यात्रा का आयोजन संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन जुटाने के लिए किया गया था। रैली में जिले के कई हिस्सों से कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात थी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पहले तो पुलिस ने इलाके में फेरी सेवा बंद करा दी जिससे पार्टी कार्यकर्ता आयोजन स्थल तक न पहुंच पाएं। इसके बाद जगह जगह सडक़ों पर नाकेबंदी कर भाजपा समर्थकों को रोका गया। फिर भी कार्यकर्ताओं क ा उत्साह कम नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों ने शांतिपूर्ण यात्रा में शामिल पार्टी समर्थकों पर लाठियां बरसाईं। जिलाध्यक्ष के गिरेबान में हाथ डालकर धक्का मुक्की की गई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस का काम अवैध रोहिंग्या व अन्य घुसपैठियों के मामले में आंखे मूंदे रखना व भाजपा का विरोध करना मात्र रह गया है। राज्य में लोकतत्र खत्म हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो