script‘केदारनाथ की कविताएं मानव प्रेम का आख्यान हैं’ | vidya sagar univercity programme at kolkata | Patrika News

‘केदारनाथ की कविताएं मानव प्रेम का आख्यान हैं’

locationकोलकाताPublished: Apr 01, 2019 12:53:47 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

केदारनाथ सिंह के काव्य में मानव-मूल्य विषय पर संगोष्ठी—-विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग का आयोजन

kolkata

‘केदारनाथ की कविताएं मानव प्रेम का आख्यान हैं’

कोलकाता. केदारनाथ सिंह की कविताएं मानव प्रेम का आख्यान हैं। विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से केदारनाथ सिंह के काव्य में मानव-मूल्य विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने यह बात कही। पंकज सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उद्धाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अब्दुल रहीम ने केदारनाथ सिंह को हिंदी कविता का बड़ा कवि बताया। विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष प्रो. दामोदर मिश्र ने कहा कि केदारनाथ सिंह अपनी रचनाओं में मानव मूल्यों के रक्षार्थ प्रतिबद्ध रहे हैं। स्वागत भाषण देते हुए विभागाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केदारनाथ हिंदी कविता के सबसे सहज एवं सौम्य कवि हैं, जिन्होंने साधारण घटनाओं को असाधारणत्व प्रदान किया। बीज वक्तव्य रखते हुए रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि केदारनाथ सिंह की कविता जीवन की विविधताओं से भरी हैं। बतौर मुख्य वक्ता प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के डॉ. ऋषिभूषण चौबे थे। राजा नरेंद्र लाल खान महिला कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रेणू गुप्ता ने कहा कि केदारनाथ ने कबीर और तुलसी की परंपरा का निर्वाह करते हुए हिंदी कविता को लोकजीवन से जोड़ा। खडग़पुर कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय पासवान ने कहा कि केदारनाथ ने जीवन की छोटी सी छोटी घटना को महत्व प्रदान किया। चंदना मंडल, डॉ. प्रियंका मिश्रा, प्रभाती मुंगराज, विनय प्रसाद,सुजाता सिंह, रीता जायसवाल, सीमा साह, राजकुमार मिश्र, श्रद्धा उपाध्याय पूजा कुमारी साव तथा पिंकी बागमार ने आलेख पाठ किया। संचालन राहुल गौड़, मधु सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापित विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ प्रमोद कुमार प्रसाद ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो