कोलकाता

कृषि विश्वविद्यालय में तोडफ़ोड़, फायरिंग

नदिया जिले में स्थित बी.सी. राय कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को कुछ बाहरी लोगों ने भारी तोडफ़ोड़ की। परिसर व गल्र्स हॉस्टल के कई छात्र-छात्राओं को पीटा।

कोलकाताSep 14, 2018 / 05:09 pm

Renu Singh

कृषि विश्वविद्यालय में तोडफ़ोड़, फायरिंग

नदिया जिले में स्थित बी.सी. राय कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को कुछ बाहरी लोगों ने भारी तोडफ़ोड़ की। परिसर व गल्र्स हॉस्टल के कई छात्र-छात्राओं को पीटा। ६ राउन्ड गोलियां चलाई। इस घटना को लेकर कुलपति ने इस्तीफे की पेशक श की। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस घटना को लेकर विद्यार्थियों में दहशत है। विश्वविद्यालय के कुलपति धरणीधर पात्र ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
———————–

अधिकारियों को हटाने की मांग पर छात्रों कर रहे थे प्रदर्शन

विद्यार्थी बुधवार रात डीन (कृषि) श्रीकांत दास तथा डीन (डीएसडब्ल्यू) गौतम चक्रवर्ती को हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके आंदोलन को खत्म करने के लिए बाहरी लोगों ने आकर तोडफ़ोड़ की है। इससे नाराज विद्यार्थियों ने गुरुवार को हरिणघाटा- कांचरापाड़ा रोड पर जाम लगाया। उनकी मांग थी कि तोडफ़ोड़ करने वालों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।
————————-

 

 

फाब्ला कार्यलय के पास से बरामद शव की हुई शिनाख्त

 

फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यलय (सेन्ट्रल एवेन्यु) के पास से रविवार को मृत पाए गए व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम कन्हाई साधुखां (४३) है। वह नदिया जिले के हांसखाली का रहने वाला है। मृतक की पहचना उसकी पत्नी ने की है। परिजनों को शव शुक्रवार को सौंपा जाएगा। पत्नी ने पुलिस को ताया कि अप्रेल २०१८ को उसका पति दीघा घूमने गया था। दीघा से लौटने के बाद वह मानसिक तौर पर काफी विक्षिप्त हो गया था। नदिया अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया था। वहां से उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया। २६ अगस्त को कन्हाई साधुखां को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा चलने के दौरान वह अस्पताल से एक दिन अचानक गायब हो गया। परिजनों ने इधर-उधर खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने भवानीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पत्नी के मुताबिक, उसका पति चेक शर्ट पहना था। फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर उसके लड़के ने उसे बताई। लड़का ने बताया कि मृतक की उम्र करीब ४५ के करीब है और वह चेक शर्ट पहना था। महिला ने शव के संबंध में भवानीपुर थाने से सम्पर्क किया। गुरुवार को महिला ने शव को देखकर उसकी शिनाख्त की। संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि शव का डीएनए टेस्ट करने के बाद परिवार को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत सम्भवत: दीवार पर चढऩे के दौरान गिरने से होने का अनुमान है। वरिष्ठ चिकित्सक घटना स्थल का दौरा कर व्यक्ति की मौत होने के कारणों का पता लगाने में पुलिस का सहयोग करेंगे। पुलिस फॉब्ला कार्यलय इलाके के आस-पास लगे सीसीटीवी कौमरे को खंगाल रही है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.