scriptअंगदाताओं के शवों को श्मशान घाटों पर मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट: मेयर | VIP treatments will be given to the blood donators in cremation ground | Patrika News

अंगदाताओं के शवों को श्मशान घाटों पर मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट: मेयर

locationकोलकाताPublished: Feb 20, 2019 04:22:52 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– पश्चिम बंगाल में अंग दान देने वालों की संख्या तेजी से बढ रही है। कुछ महीनों में महानगर के निवासियों ने इस महादान में रुची दिखाई है। कोलकाता नगर निगम ने अंगदाताओं के शवों को श्मशान घाट में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की घोषणा की है।

Kolkata, West Bengal, India

अंगदाताओं के शवों को श्मशान घाटों पर मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट: मेयर

– अंगदाताओं को सम्मान व लोगों को अग्रसर करने निगम की पहल….

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अंग दान देने वालों की संख्या तेजी से बढ रही है। कुछ महीनों में महानगर के निवासियों ने इस महादान में रुची दिखाई है। कोलकाता नगर निगम ने अंगदाताओं के शवों को श्मशान घाट में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की घोषणा की है। मंगलवार को निगम के बजट सत्र के आखिरी दिन मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि कोलकाता नगर निगम अंतर्गत सभी शमशान घाटों में अंग दाताओं के शवों का अंतिम संस्कार करने वालों को कतार में खड़ा नहीं होना होगा। उन्हें पहले मौका दिया जाएगा। साथ ही उनका अंतिम संस्कार निशुल्क किया जाएगा। मेयर ने कहा कि शहर में जिस तरह से अंगदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है उसे देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही इस शुभ कार्य के लिए कोलकाता नम्बर 1 शहर बन जाएगा। निगम की यह पहल ऐसे लोगों को सम्मान देने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा निगम की इस पहल से और भी शहरवासी इस तरह के समाज विकास कार्यों से जुड़ेंगे।
————————————
– वार्ड स्तर पर बोरो में दिया जाएगा फंड: मेयर

विपक्षी पार्षदों के प्रस्ताव को स्वीकारते हुए मेयर फिरहाद हकीम ने मंगलवार को घोषणा की कि प्रत्येक बोरो में विकास कार्यों के लिए फंड अब वार्ड स्तर पर दिए जाएंगे। प्रत्येक बोरो में मौजूद वार्ड की संख्या के आधार पर फंड दिया जाएगा। मेयर के इस फैसले का विपक्ष के पार्षदों ने स्वागत किया है। इस नई व्यवस्था से निगम के बजट घाटे का अनुमान 155.70 करोड़ रूपए से बढकर 159.60 करोड़ रूपए हो जाने की बात कही जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो