scriptप. बंगाल: इस वजह से कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार | W. Bengal: Congress spokesperson arrested due to this reason | Patrika News

प. बंगाल: इस वजह से कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Oct 18, 2019 04:38:33 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक प्रवक्ता को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।पश्चिम बंगाल पुलिस और पुरूलिया पुलिस ने बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार करने या उन्हें हिरासत में लेने की न तो पुष्टि की है और न ही उससे इनकार किया है।

प. बंगाल: इस वजह से कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

प. बंगाल: इस वजह से कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

कोलकाता. ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के एक प्रवक्ता को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रवक्ता सामान्य बंद्योपाध्याय को सोशल मीडिया पर पोस्टों के माध्यम से तृणमूल सरकार की कड़ी आलोचना करने के लिए जाना जाता है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर पार्टी के प्रवक्ता सामान्य बंद्योपाध्याय को तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल पुलिस और पुरूलिया पुलिस ने बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार करने या उन्हें हिरासत में लेने की न तो पुष्टि की है और न ही उससे इनकार किया है। पुरूलिया पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब इस कथित गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम आपको बाद में बताएंगे।

यहां से दबोचा
कांग्रेस सूत्रों और बंद्योपाध्याय के परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार शाम सामान्य बंद्योपाध्याय को उत्तर 24 परगना जिले में उनके घर से पुरूलिया जिला पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया। बंद्योपाध्याय सोशल मीडिया पर पोस्टों के माध्यम से तृणमूल सरकार की कड़ी आलोचना करते थे।

शीर्ष स्तर पर असहिष्णुता का बेजोड़ उदाहरण-अधीर
अधीर चौधरी ने कहा कि सामान्य बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी शीर्ष स्तर पर असहिष्णुता का बेजोड़ उदाहरण है। सामान्य को राज्य सरकार की आलोचना करने पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। भाषण एवं अभिव्यक्ति की आजादी पर तृणमूल कांग्रेस का ऐसा मनमाना प्रहार हमें सरकार की आलोचना से रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि हम भाषण की स्वतंत्रता पर ममता बनर्जी सरकार के अलोकतांत्रिक प्रहार एवं राजनीतिक आतंकवाद की आलोचन करते हैं।

कई आपराधिक आरोप-तृणमूल
इस बीच वरिष्ठ तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि सामान्य बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ कई आपराधिक आरोप हैं। उसका राज्य सरकार की आलोचना से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश भाजपा ने भी राज्य सरकार की आलोचना करने पर कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल सरकार की निंदा की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो