scriptनेताजी के लापता होने की सच्चाई जानना चाहता है देश – ममता | Wants to know the truth about Netajis disappearance - Mamata | Patrika News

नेताजी के लापता होने की सच्चाई जानना चाहता है देश – ममता

locationकोलकाताPublished: Jan 23, 2018 08:26:51 pm

Submitted by:

Manoj Singh

अंतिम दिनों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ क्या हुआ?

kolkata west bengal
जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं करने पर केन्द्र सरकार को कोसा

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि देश के लोगों को यह जानने का पूरा हक है कि अंतिम दिनों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ क्या हुआ? जिस सम्मान के वे हकदार थे वो उन्हें नहीं दिया गया है। साथ ही ममता ने उनके जन्म दिन को देश प्रेम दिवस और राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं करने के लिए केन्द्र सरकार को कोसा। ममता ने नेताजी की 121वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्वांजलि देने के बाद कहा कि हम यह जानने के बेहद उत्सुक हैं कि गुमशुदा होने के बाद उनके साथ क्या हुआ? इस रहस्य को उजागर करने के लिए हमें कुछ करना होगा।
उन्होंने कहा कि नेतजी का गायब होना एक रहस्य बना हुआ है। हमें इस रहस्य पर से पर्दा हटाने के लिए कुछ करना चाहिए। ममता बनर्जी ने नेताजी से संबंधित कोलकाता पुलिस के पास रखी गई सभी फाइलों को सरेआम किया है, लेकिन उक्त फाइलों में नेताजी की मृत्यु से संबंधित कोई जिक्र नहीं पाया गया है। ममता ने केन्द्र सरकार को कोसते हुए कहा कि जिसने नेताजी के जन्म दिन को देश प्रेम दिवस और राष्ट्रीय छुट्टी घोषित नहीं किया उससे और ज्यादा की उम्मीद नहीं की जा सकती। केन्द्र सरकार जैसे स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन पर छुट्टी नहीं दे रही है वैसे ही नेताजी के जन्म दिन पर छुट्टी की घोषणा नहीं कर रही है, जबकि बंगाल सरकार ने इस दिन छुट्टी दी है।

केन्द्र से की है अपील- राज्यपाल

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी के जन्म दिन को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाने और इस दिन छुट्टी देने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है।
इस बारे में केन्द्र को पत्र भेजा गया है। अगर केन्द्र सरकार इसे स्वीकार करती है तो बहुत अच्छा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो