scriptमध्य व उत्तर कोलकाता में आज दिनभर रहेगी पेयजल की किल्लत | water circulation is stopped in whole north and central kolkata. | Patrika News

मध्य व उत्तर कोलकाता में आज दिनभर रहेगी पेयजल की किल्लत

locationकोलकाताPublished: Mar 30, 2019 02:41:04 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के कार्य के लिए शनिवार की सुबह 9 बजे से बंद जलापूर्ति सेवा। रविवार से स्थिति होगी सामान्य।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

मध्य व उत्तर कोलकाता में आज दिनभर रहेगी पेयजल की किल्लत

कोलकाता. मध्य व उत्तर कोलकाता के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को पेयजलापूर्ति सेवा ठप रहने की वजह से शहरवासियों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शनिवार की सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी।

कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को राजा सुबोध मल्लिक स्क्वायर में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का महत्वपूर्ण कार्य चलने के कारण टाला व पलता पम्पिंग स्टेशन, जोड़ाबगान वॉटर ट्रीमेंट प्लांट से संचालित होने वाले सभी बूस्टर पम्पिंग स्टेशनों में पानी सप्लाई नहीं की जाएगी। फलस्वरूप मो. अली पार्क, बालीगंज, एंटाली, ऑक्लेंड स्क्वायर, बागमारी, पार्क सर्कस, कसबा, न्यू पार्क, चॉलपट्टी, सॉल्टलेक, दक्षिण दमदम सहित उत्तर व मध्य कोलकाता में जलापूर्ति सेवा बंद रहेगी। इसके अलावा केएमसी अंतर्गत वार्ड नम्बर 66-74, 83-88 और 90-91 में भी पानी नहीं आएगा। रविवार की सुबह 6.30 बजे से स्थिति सामान्य हो जाएगी। निगम की ओर से प्रभावित इलाकों में वॉटर टैंकर की मदद से जलापूर्ति की जाएगी।

कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि शनिवार की सुबह से राजा सुबोध मल्लिक स्क्वायर में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के वेंटिलेशन शाफ्ट के निर्माण और आपातकालीन निकास का आवश्यक कार्य किया जाना है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ने पानी की सप्लाई बंद रखने का आवेदन किया था। निगम कर्मी टाला में आवश्यक मरम्मत कार्य और शहर के विभिन्न हिस्सों में फटे पानी के पाइपों की मरम्मत का कार्य भी पूरा करेंगे।
एक सप्ताह पहले सेंट्रल एवेन्यू में राम मंदिर के निकट सडक़ के नीचे पानी के 2 महत्वपूर्ण पाईप लाइन फटने से समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिनकी मरम्मत में निगम को ६ दिन का समय लग गया था। ऐसी ही हालत काशीपुर इलाके में भी देखने को मिली है। जलापूर्ति सेवा बंद रहने से निगम कर्मियों को मरम्मत में सहूलियत मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो