scriptWest Bengal assembly election: भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी को कांग्रेस की सलाह | WB election: Congress's advice to Mamata Banerjee to defeat BJP | Patrika News

West Bengal assembly election: भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी को कांग्रेस की सलाह

locationकोलकाताPublished: Jan 15, 2021 10:11:57 pm

ममता बनर्जी से अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को भंग कर अपनी मूल पार्टी कांग्रेस में विलय कर लेने का आह्वान किया…

West Bengal assembly election: भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी को कांग्रेस की सलाह

West Bengal assembly election: भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी को कांग्रेस की सलाह

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेजी से बढ़ते जनाधार और तृणमूल कांग्रेस में मची भगदड़ को देखते हुए विपक्षी दलों को नए सिरे से अपनी योजना बनानी पड़ रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को भंग कर अपनी मूल पार्टी कांग्रेस में विलय कर लेने का आह्वान किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुर्शिदाबाद के बलरामपुर से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने तथा भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस पार्टी को भंग करने और कांग्रेस के साथ विलय करने के लिए आमंत्रित किया है। उनका मानना है कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए तृणमूल का समर्थन करने के बजाए ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए।
अधीर रंजन चौधरी ने पिछले दिनों भाजपा को रोकने के लिए धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को मिलकर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करने वाले तृणमूल नेताओं के आह्वान पर मजाक भी उड़ाया।
शुक्रवार को 24 परगना जिले के बारासात के अदालत परिसर में खड़े होकर उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पहले खुद को देखे। पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक पार्टियों को लाने वाले पहले खुद को देखें। कांग्रेस हमेशा से धर्मनिरपेक्ष राही हैं। हम धर्मनिरपेक्ष पार्टी के साथ लड़ना चाहते हैं। यह हमने बहुत पहले कहा था कि हम तृणमूल कांग्रेस की तरह नहीं हैं, जो आज धर्मनिरपेक्ष है, कल तटस्थ और परसों तानाशाही दिखाएंगे हम ऐसा नहीं करते हैं।
चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में आना समझदारी है। ममता बनर्जी तृणमूल के बड़े और छोटे नेताओं से लगातार बात किए बगैर खुद सोनिया गांधी के पास जा सकती हैं। वह सोनिया गांधी को जानती हैं, वह दिल्ली जा सकती हैं और उनसे मिल सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो