scriptWest Bengal: जेल के 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव | West Bengal: 15 prison inmates Corona positive | Patrika News

West Bengal: जेल के 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव

locationकोलकाताPublished: Jul 02, 2020 01:06:18 am

बंगाल के जेलों में बंद कैदियों एवं सुरक्षा प्रहरियों के कोरना संक्रमित होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राज्य की छह जेलों में तैनात 10 जेलकर्मी

West Bengal:  जेल के 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव

West Bengal: जेल के 15 कैदी कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता

बारुइपुर केंद्रीय सुधार गृह के 15 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जेल अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित कैदियों में कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें जेल अस्पताल के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। राज्य जेल विभाग ने कहा कि उनका इलाज जेल के अस्पताल में किया जा रहा है। यदि आवश्यक होगा तो पीड़ितों को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा।
बंगाल के जेलों में बंद कैदियों एवं सुरक्षा प्रहरियों के कोरना संक्रमित होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राज्य की छह जेलों में तैनात 10 जेलकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज भी चल रहा है। कुछ हफ्ते पहले, बारुइपुर जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी को कोरोनोवायरस से संक्रमित पीया गया था।
इसके पहले मुर्शिदाबाद सेंट्रल जेल में बंद 100 से अधिक कैदी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिनका इलाज स्थानीय सांसद अधीर रंजन चौधरी की पहल के बाद किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो