scriptWest Bengal: वीजा फर्जीवाड़े के आरोपी से मिले 80 से अधिक फर्जी पासपोर्ट | West Bengal: 80 fake passport found from the accused of visa fraud | Patrika News

West Bengal: वीजा फर्जीवाड़े के आरोपी से मिले 80 से अधिक फर्जी पासपोर्ट

locationकोलकाताPublished: Aug 07, 2021 10:19:40 pm

– दिल्ली पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

West Bengal: वीजा फर्जीवाड़े के आरोपी से मिले 80 से अधिक फर्जी पासपोर्ट

West Bengal: वीजा फर्जीवाड़े के आरोपी से मिले 80 से अधिक फर्जी पासपोर्ट

कोलकाता
फर्जी वीजा मामले की जांच करने कोलकाता आई दिल्ली पुलिस की टीम को मामले के आरोपी के घर से ८० फर्जी पासपोर्ट मिले हैं। कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस ने नंदकिशोर प्रसाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी पासपोर्ट, लैपटाप, प्रिंटर, रुपए गिनने वाली मशीन और कुछ कागजात जब्त किए गए हैं। शनिवार को उसे अदालत पेश किया गया। अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। शाम में दिल्ली पुलिस की टीम उसे लेकर रवाना हो गई।
—-
मामले में दूसरी गिरफ्तारी
मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले से संजीव अरोड़ा नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। संजीव से पूछताछ में दिल्ली पुलिस को नन्द किशोर का नाम व पता मिला था। शुक्रवार रात को दिल्ली पुलिस की टीम ने हरिदेवपुर थाने के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
—-
क्या है मामला
कुछ महीने पहले ओम प्रकाश नामक एक सिविल इंजीनियर को रूस में नौकरी मिली थी। वह वीजा के लिए परेशान था। उस समय उसकी मुलाकात सजीव अरोड़ा नामक व्यक्ति से हुई। उसने 65 हजार रुपए लेकर ओमप्रकाश का फर्जी वीजा बनाया और उसकी स्कैन कॉपी दे दी थी। संजीव ने कहा था कि कुछ दिनों में असली कॉपी उसे मिल जाएगी। जब ओम प्रकाश को समय पर असली कॉपी नहीं मिली तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है। फिर उसने दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में संजीव अरोड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो