scriptनारी सशक्तिकरण की मिसाल बना पश्चिम बंगाल | West Bengal a example of Women Empowerment | Patrika News

नारी सशक्तिकरण की मिसाल बना पश्चिम बंगाल

locationकोलकाताPublished: Feb 20, 2019 10:51:14 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

महानगर की सडक़ों पर महिला चालित ‘पिंक कैब’ उतार कर पश्चिम बंगाल सरकार ने नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय नवान्न के समक्ष से ऐसी 10 पिंक कैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

kolkata west bengal

नारी सशक्तिकरण की मिसाल बना पश्चिम बंगाल


– कोलकाता की सडक़ों पर महिला चालित पिंक कैब को उतारा

– सीएम ममता बनर्जी ने किया आगाज

कोलकाता.
महानगर की सडक़ों पर महिला चालित ‘पिंक कैब’ उतार कर पश्चिम बंगाल सरकार ने नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय नवान्न के समक्ष से ऐसी 10 पिंक कैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। पिंक कैब के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार 1.5 लाख रुपए की सब्सिडी भी देगी। सरकार ने अगले मई तक 1000 पिंक कैब सडक़ों पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘गतिधारा’ योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 10 महिलाओं को पिंक कैब प्रदान की है। जो कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में दौड़ेगी। वित्त वर्ष 2018-19 में गतिधारा योजना के तहत 12,177 लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। इस पर सरकार को 90 करोड़ की लागत आई है।
अब कोलकाता में ई-बस सेवा-
कोलकाता में प्रदूषण के बढ़ते खतरे को भांपते हुए सरकार ने पर्यावरण हितैषी ई-बस सेवा शुरू कर दी। न्यूटाउन के बाद अब कोलकाता में यह सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस क्रम में 20 इलेक्ट्रिक बसें और 20 सीएनजी बसेंं को हरी झंडी दिखाई है। फिलहाल 80 ई-बसें उतारने की योजना है। शेष 60 ई-बसें मई 2019 तक चरणों में उतारने की प्रक्रिया जारी है। एक ई-बस पर 74.90 लाख रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक़ परिवहन को लोक हितैषी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। ई-बस सेवा और सीएनजी बस सेवा फिलहाल कोलकाता के प्रमुख रूट एयरपोर्ट-जोका, श्यामबाजार-नवान्न और टॉलीगंज-विधाननगर के बीच शुरू की जा रही है।
8-बी बस स्टैण्ड का नवीनीकरण-
राज्य सरकार ने 4.54 करोड़ की लागत से दक्षिण कोलकाता के जादवपुर स्थित 8-बी बस स्टैण्ड का नवीनीकरण किया है। राज्य के लोक निर्माण तथा क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास और राज्यसभा सांसद मनीष गुप्त ने इसका उद्घाटन किया। बस स्टैण्ड पर इलेक्ट्रानिक यात्री सूचना प्रणाली, जनसुविधाएं, फूड प्लाजा, यात्रियों के ठहरने का स्थान, चालक व कंडक्टर के लिए विश्राम कक्ष समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो