scriptबंगाल में रेल पटरी पर ट्रक गिरा, टली बड़ी दुर्घटना | West bengal: accident truck falled in rail track | Patrika News

बंगाल में रेल पटरी पर ट्रक गिरा, टली बड़ी दुर्घटना

locationकोलकाताPublished: Sep 27, 2020 10:23:05 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

खडग़पुर ओडिसा रेलमार्ग पर शनिवार की देर रात हुए हादसे के बाद बड़ी अनहोनी टल गई। रेल पटरी पर ट्रक गिर गया। ये तो शुक्र था कि रेल संचालन बंद था।

बंगाल में रेल पटरी पर ट्रक गिरा, टली बड़ी दुर्घटना

बंगाल में रेल पटरी पर ट्रक गिरा, टली बड़ी दुर्घटना

.खडग़पुर शहर के सीएमई गेट के धोबी घाट के निकट खडग़पुर -उड़ीसा रेलमार्ग की पटरी पर ट्रक गिर गया। दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। घायल ट्रक के चालक और सहचालक हंैं। दुर्घटना शनिवार देर रात को हुई।
स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेल लाइन के निकट मौजूद सडक़ से गुजरते समय ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक रेल पटरी पर गिरकर पलट गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग इक_े हो गए। घटना की जानकारी प्रशासन व रेलवे के अधिकारियों को दी गई। स्थानीय रेल अधिकारी बचाव के सरंजाम लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।
बड़ी दुर्घटना होने से बच गई
स्थानीय लोगो की मदद से प्रशासन ने घायलों को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के कारण रेल सेवा अस्वाभाविक होने के कारण इलाके में एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। प्रशासन घटना की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो