scriptइशरत जहां के बाद नाजिया इलाही भाजपा में | west bengal: After Ishrat Jahan Nazia Elahi in BJP | Patrika News

इशरत जहां के बाद नाजिया इलाही भाजपा में

locationकोलकाताPublished: Jan 04, 2018 10:59:11 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

इशरत जहां के बाद उनकी वकील नाजिया इलाही खान अपने डेढ़ सौ समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई।

kolkata west bengal
इशरत जहां के बाद नाजिया इलाही भाजपा में

– 150 महिला समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा
कोलकाता

तीन तलाक मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने वाली इशरत जहां के बाद उनकी वकील नाजिया इलाही खान अपने डेढ़ सौ समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुब्रत बक्सी की करीबी माने जाने वाली नाजिया इलाही खान ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी का ध्वज देकर पार्टी में शामिल किया। नाजिया इलाही ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि तीन तलाक को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इशरत जहां की तरफ से मामला किया था। एक महिला को तीन तलाक देकर घर से बाहर कर दिया। उसके मासूम बच्चों को भी घर से निकाल दिया। मेरे पास यह सबसे बड़ा उदाहरण है। करीब दस हजार महिलाएं तीन तलाक के कारण घर से बेखर हुई हैं। इसलिए पूरे देश में तीन तलाक बंद होना चाहिए। तीन तलाक बंद होने से ही मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ मिलेगा।
महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लड़ूंगी

उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते मैं उन सभी महिलाओं के साथ हूं। उनके इंसाफ के लिए मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। इसलिए मैंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक प्रथा बंद होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में खिदिरपुर , मेटियाबु्रज, पार्क सर्कस, डायमण्ड हार्बर, सोनारपुर से बड़ी संख्या में महिलाए भाजपा में शामिल होंगी।
मोदी पर जनता को भरोसा-दिलीप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूरा भरोसा कर रही है। क्योंकि वे सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। नाजिया इलाही वकील ही नहीं बल्कि एक बड़ी समाजसेवी है। उनके समर्थक भी उनके साथ भाजपा में शामिल हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो