scriptपश्चिम बंगाल फिर राजनीतिक हत्या, तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, दो घायल | West Bengal: Again political murder, TMC worker killed, two injured | Patrika News

पश्चिम बंगाल फिर राजनीतिक हत्या, तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, दो घायल

locationकोलकाताPublished: Nov 18, 2019 10:49:26 pm

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है…

पश्चिम बंगाल फिर राजनीतिक हत्या, तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, दो घायल

पश्चिम बंगाल फिर राजनीतिक हत्या, तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, दो घायल

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदिया जिले के चापड़ा इलाके में सोमवार सुबह अज्ञात समाजकंटकों की ओर से की गई बमबाजी में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम रफीक शेख बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रफीक शेख, शमीम विश्वास एवं हसन शेख नामक तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता पार्टी नेता व बेतबेडिया पंचायत के सदस्य सफीउ²ीन शेख के घर के सामने खड़े थे, तभी कुछ हमलावर पहुंचे और बमबाजी शुरू कर दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शमीम और हसन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय तृणमूल नेताओं ने वारदात के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। भाजपा नेताओं ने आरोप को झूठा बताया है। तृणमूल नेता व बेतबेडिया पंचायत के सदस्य सफीउ²ीन शेख ने दावा किया कि हमलावर भाजपा समर्थक हैं। भाजपा नेता लम्बे समय से इलाके अशांति फैलाने की फिराक में थे। इसी उ²ेश्य से वारदात को अंजाम दिया गया है। भाजपा नेता प्रकाश अधिकारी का कहना है कि कुछ दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के कुछ समर्थक भाजपा में शामिल हुए थे। हाल में फिर तृणमूल में लौट गए थे। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस में विवाद चल रहा था। उक्त घटना तृणमूल कांग्रेस की अंदरुनी कलह का परिणाम है।
—-

इलाके में तनाव

घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के बारे में पता नहीं चल पाया था। किसी भी गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो