scriptअब बंगाल को भी मिला अपना लोगो | West Bengal also got its logo | Patrika News
कोलकाता

अब बंगाल को भी मिला अपना लोगो

विश्व बांग्ला ब्रांड के लोगो को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल को अपना नया लोगो मिल गया है।

कोलकाताJan 04, 2018 / 05:55 pm

Rabindra Rai

kolkata West Bengal

kolkata


ममता के डिजाइन नए लोगो को केंद्र ने दी मंजूरी
लोगो को किया जा सकेगा राज्य के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल
कोलकाता
विश्व बांग्ला ब्रांड के लोगो को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल को अपना नया लोगो मिल गया है। खास बात यह है कि इस लोगो को खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तैयार किया है। केंद्र सरकार नेराज्य के लोगो को मंजूरी दे दी है। यह लोगो ‘विश्व बांग्ला’ थीम पर आधारित है। इसमें अशोक स्तंभ बने हुए हैं। राज्य के प्रतीक चिह्न के तौर पर मंजूरी के लिए मई में केंद्र के पास भेजा गया था। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बतााया कि हमें केंद्र से मंजूरी का पत्र मिला है। अब से हम इस लोगो को राज्य के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में जल्द ही औपचारिक घोषणा करेगी। यह डिजाइन प्रसिद्ध कलाकार जोगेन चौधरी के नेतृत्व वाली एक समिति के सामने पेश किया गया था और समिति ने इसे मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में विश्व बांग्ला ब्रांड के लोगो को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी तथा भाजपा नेता मुकुल राय के बीच कानूनी लड़ाई भी शुरू हो चुकी है।
पिछले साल किया था अनावरण
ममता बनर्जी गत वर्ष मई महीने में इस लोगो का अनावरण किया था।इसके बाद इसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था।
किया बनाने का फैसला
लोगो के अनावरण के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि कई राज्यों के पास उनका अपना लोगो है लेकिन पश्चिम बंगाल के पास नहीं है इसलिए मैंने लोगो बनाने का फैसला किया।
कई लोगो का डिजाइन किया
ममता पहले भी कई परियोजनाओं का लोगो डिजाइन कर चुकी हैं। सबुज साथी योजना, स्कूल छात्राओं को साइकिल वितरण योजना और गतीधारा योजना के लोगो को भी ममता ने ही डिजाइन किया था।

Home / Kolkata / अब बंगाल को भी मिला अपना लोगो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो