scriptबंगालः भाटपाड़ा, दार्जिलिंग सहित 6 विस सीटों पर उपचुनाव 19 को | West Bengal: Bhatpara Assembly bypoll on Sunday | Patrika News

बंगालः भाटपाड़ा, दार्जिलिंग सहित 6 विस सीटों पर उपचुनाव 19 को

locationकोलकाताPublished: May 17, 2019 10:02:42 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

उत्तर 24 परगना जिले की प्रतिष्ठित भाटपाड़ा, दार्जिलिंग सहित छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के तहत रविवार 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

kolkata west bengal

बंगालः भाटपाड़ा, दार्जिलिंग सहित 6 विस सीटों पर उपचुनाव 19 को

– विधानसभा उपचुनाव: थम गया चुनाव प्रचार
कोलकाता.

उत्तर 24 परगना जिले की प्रतिष्ठित भाटपाड़ा, दार्जिलिंग सहित छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के तहत रविवार 19 मई को वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव के लिए पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से चल रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम थम गया। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक माहौल में मतदान कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के व्यापक कदम उठाए हैं। उपचुनाव होने वाले इलाकों में प्रचार अभियान थमने के साथ ही केंद्रीय सश पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों का रूट मार्च शुरू हो गया। मतदान को लेकर वोटरों में विश्वास बढ़ाने के लिए संवेदनशील इलाकों में जवान तैनात हैं। प्रचार के अंतिम दिन राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार किया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद विभिन्न दलों के उम्मीदवार कहीं रोड शो तो कहीं नुक्कड़ सभाएं कर वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का भरपूर प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि भाटपाड़ा, दार्जिलिंग, इस्लामपुर, हबीबपुर, कांदी और नवदा विधानसभा सीट के विधायकों के लोकसभा चुनाव लडऩे के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। निर्वाचन आयोग रिक्त पड़ी सीटों पर उपचुनाव करा रहा है। भाटपाड़ा में 12 , दार्जिलिंग में 9, इस्लामपुर में 5, हबीबपुर में 8, कांदी में 5 और नवदा में 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।
आखिरी दिन भाजपा के पवन सिंह, कांग्रेस के ख्वाजा अहमद हुसैन और तृणमूल कांग्रेस के मदन मित्रा ने जमकर प्रचार किया।
कहां किसके बीच मुख्य मुकाबला-

भाटपाड़ा:
ख्वाजा अहमद हुसैन(कांग्रेस)

मदन मित्रा (तृणमूल कांग्रेस)
पवन सिंह (भाजपा)

रंजीत कुमार मण्डल (माकपा)
—–

दार्जिलिंग:
नीरज तमांग जिम्बा (भाजपा)

केबी वट्टर राई (माकपा)
विनय तमांग (तृणमूल समर्थित निर्दलीय)
—-
इस्लामपुर:

अब्दुल करीम चौधरी(तृणमूल कांग्रेस)
शांति प्रकाश गुहा नियोगी(माकपा)

मुजफ्फर हुसैन (कांग्रेस)
डॉ. सौम्यरूप मंडल (भाजपा)

—–
हबीबपुर:

अमल किस्कू (तृणमूल कांग्रेस)
जॉवेल मुर्मू (भाजपा)

रेजिना मुर्मू (कांग्रेस)
साधू टुडू (माकपा)

कांदी:
गौतम राय (तृणमूल कांग्रेस)
देवज्योति राय(भाकपा)
सफिउल आलम खान (कांग्रेस)

सनत मंडल (भाजपा)
——

नवदा:
अनुपम मंडल (भाजपा)

साहिना ममताज बेगम (तृणमूल कांग्रेस)
सिराजुल इस्लाम मंडल (आरएसपी)

सुनील कुमार मंडल (कांग्रेस)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो