scriptभाजपा की तेजतर्रार सांसद कोरोना संक्रमित | West Bengal: BJP mp tested positive | Patrika News

भाजपा की तेजतर्रार सांसद कोरोना संक्रमित

locationकोलकाताPublished: Jul 03, 2020 11:05:43 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल (West Bengal)के हुगली संसदीय क्षेत्र से भाजपा की तेजतर्रार सांसद लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterji) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर लॉकेट ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।

भाजपा की तेजतर्रार सांसद कोरोना संक्रमित

भाजपा की तेजतर्रार सांसद कोरोना संक्रमित

कोलकाता.
वैश्विक महामारी कोरोना के पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजनेता भी संक्रमण से खुद को दूर नहीं कर पा रहे हैं। ताजा मामला हुगली संसदीय क्षेत्र की सांसद का है। भाजपा की तेजतर्रार नेता लॉकेट चटर्जी कोविड़-19 संक्रमित पाई गई हैं। शुक्रवार को सांसद लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। ट्विटर पर सांसद ने लिखा है कि उन्हें पिछले हफ्ते भर से हल्का बुखार था। इसलिए उन्होंने अपने आप को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वे सारी जानकारियां ट्विटर पर साझा करती रहेंगी। बाकी सब कुछ ठीक है।
https://twitter.com/me_locket/status/1278984338667798529?ref_src=twsrc%5Etfw
सांसद लॉकेट चटर्जी को कोरोना होने की खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी के हुगली सांगठनिक जिले के खेमे में हडक़ंप है। लॉकेट से संपर्क में आने वाले कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सेल्फ आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो