कोलकाता

Amit Shah’s big claim: शाह ने किया दावा, बंगाल की जनता का परिवर्तन करने का मिजाज

Amit Shah ने कहा कि भाजपा ने 300 Lok Sabha सीटों का आंकड़ा पार कर BJP दूसरी बार केन्द्र में सरकार बनाई है। इसमें सबसे बड़ा योगदान West Bengal की जनता का है। अगर बंगाल की जनता भाजपा को 18 सीटों पर जीत नहीं दिलाती तो हम 300 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाते। यह बंगाल की जनता का राज्य में परिवर्तन का मिजाज का संकेत है।

कोलकाताOct 01, 2019 / 11:07 pm

Manoj Singh

Amit Shah’s big claim:

कहा, लोकसभा चुनाव में 18 सीट जीता कर दिया संकेत , अगली बार बनेगी भाजपा सरकार, फिर से बनाएंगे सोनार बांग्ला
कोलकाता
भारजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे को राज्य में परिवर्तन लाने का जनता का मिजाज करार दिया और अगली बार यहां भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। राज्य की सत्ता में आने पर उन्होंने फिर से इसे सोनार बांग्ला बनाने की घोषणा की।
कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में एनआरसी और राष्ट्रीय नागरिक संशोधन बिल पर मंगलवार को आयोजित जनसभा में आए लोगों से अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने 300 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार कर भाजपा दूसरी बार केन्द्र में सरकार बनाई है। इसमें सबसे बड़ा योगदान पश्चिम बंगाल की जनता का है। अगर बंगाल की जनता भाजपा को 18 सीटों पर जीत नहीं दिलाती तो हम 300 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाते। यह बंगाल की जनता का राज्य में परिवर्तन का मिजाज का संकेत है। अगली बार बंगाल में भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और हम बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाने की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा को 18 लोकसभा सीट मिली है, 40 प्रतिशत वोट मिला और ढाई करोड़ लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव से अब तक चार महीने में 40 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की खून रंग लाएगी।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा को बाहरी पार्टी कहती हैं, लेकिन अनुच्छेद 370 और बंगाल का चोली-दामन का रिश्ता है। हमारे नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल ने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान के खिलाफ आंदोलन किया था और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर पीएम मोदी ने उनका सपना पूरा किया है। उन्होंने बंगाल को नहीं बल्कि पाकिस्तान का बंटवारा किया और बंगाल को पाकिस्तान में जाने से बचाया था।

Home / Kolkata / Amit Shah’s big claim: शाह ने किया दावा, बंगाल की जनता का परिवर्तन करने का मिजाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.