कोलकाता

ब्लैकमेल कर 100 से अधिक लड़कियों से बनाए संबंध, लूटा धन और धर्म, फिर…

ब्लैकमेल कर लड़कियों की आबरू लूटने की खबर तो आप सब ने जरुर सुनी होगी, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लड़कियों से ज्यादती की खबर कभी नहीं सुनी होगी। इस मामले में दिलचस्प पहलु यह है कि ब्लैकमेलर्स न केवल लड़कियों की आबरू लूटी, बल्कि कई लड़कियों से पैसे भी वसूले हैं…

कोलकाताJan 29, 2020 / 07:55 pm

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal:ब्लैकमेल कर 100 से अधिक लड़कियों से बनाए संबंध, लूटा धन और धर्म

कोलकाता
कोलकाता में ब्लैकमेल कर 182 लड़कियों से संबंध बनाने और पैसे ऐठने का सनसनीखेज मामला सामाने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान कैलाश यादव, अनिश लोहारुका और आदित्य अग्रवाल है। आदित्य एक नामी कपड़ा व्यापारी का बेटा है, जबकि अनिश ओटू होटल के मालिक का लड़का है। कैलाश उसके यहां काम करने वाले कर्मचारी हैं। तीनों आरोपितों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया। तीनों से कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने खबर की पुष्टि की।
——
2013 से कर रहे थे घिनौना अपराध
पुलिस के अनुसार ये तीनों वर्ष 2013 से यह घिनौना अपराध कर रहे थे। ये नई-नई लड़कियों से दोस्ती करते थे। उनके साथ संबंध बनाते थे और उनकी निर्वस्त्र तस्वीरें खींच लेते। अश्लील वीडियो भी बना लेते थे। उनमें से पैसे वाली लड़कियों से पैसे भी वसूलते थे। इस तरह अब तक ये लोग 182 लड़कियों को अपना शिकार बना चुके हैं।
—–
यूं खुली पोल
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि साल 2019 के नवंबर में उक्त तीनों में एक कैलाश ने एक युवती को फोन कर उससे 10 लाख रुपए मांगा था। उसने युवती को बताया था कि उसके पास युवती की निर्वस्त्र तस्वीर हैं। अगर वह उसे पैसे नहीं देती और फोन संबंधी जानकारी किसी को देगी, तो उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा। फोन आने के बाद युवती डर गई और कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार पहुंच कर साइबर अपराध शाखा में घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। जांच में उतरी पुलिस ने फोन नंबर ट्रैक कर पुलिस ने कैलाश यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद इस सनसनीखेज मामले की पोल खुली।
—–
यूं फंसे अपराध के दलदल में
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथिमक पूछताछ में पचा चला है कि वर्ष 2013 में उक्त तीनों ने एक लड़की से संबंध बनाकर उसकी अश्लील तस्वीर खींच कर और वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए वसूल लिए थे। इसके बाद उनका मनोबल बढ़ता गया और एक के बाद 183 लड़िकयों अपना शिकार बना डाला।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.