scriptकैसे हुआ बंगाल का नौका हादसा जानिए मांझी की जुबानी | West Bengal Boat Tragedy: 5 killed during immersion | Patrika News

कैसे हुआ बंगाल का नौका हादसा जानिए मांझी की जुबानी

locationकोलकाताPublished: Oct 27, 2020 03:12:50 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार की शाम हुए हादसे में नौका के मांझी ने दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी दी है। मांझी के मुताबिक प्रतिमा विसर्जन करने नौका पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए थे।

कैसे हुआ बंगाल का नौका हादसा जानिए मांझी की जुबानी

कैसे हुआ बंगाल का नौका हादसा जानिए मांझी की जुबानी

कोलकाता. विजयदशमी की शाम मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुई दर्दनाक हादसे में पांच लोग जान गंवा चुके हैं। हादसा उस समय हुआ जब दो नावों के बीच में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए बील में लाई गई थी। अचानक दोनों नौका अनियंत्रित होकर डूब गईं। जिससे लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी व एक नाव के माझी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार हो गए थे। जिनमें से कुछ लोगों ने मांझी से नौका नियंत्रित करने वाले बांस को लेकर विवाद भी किया। मांझी के मुताबिक विसर्जन करने आए कुछ लोग नशे में भी थे। 25 साल से नौका चला रहे मांझी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा। सभी संयमित होते तो हादसा टाला जा सकता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो