scriptकोलकाता में मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई का अपहरण | West Bengal: Brother of Manipur Chief Minister kidnapped in Kolkata | Patrika News

कोलकाता में मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई का अपहरण

locationकोलकाताPublished: Dec 14, 2019 02:07:55 pm

– कई घंटे बाद पुलिस ने मुक्त कराया, 5 अपहर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई का अपहरण

कोलकाता में मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई का अपहरण

कोलकाता
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन. सिंह के भाई और उनके सहायक का शुक्रवार दिनदहाड़े कोलकाता के अपहरण कर लिया गया। अपहर्ता खुद को सीबीआई के अधिकारी बता कर न्यूटाउन इलाका स्थित एन बीरेन सिंह के भाई टोंगब्रान लुखोई सिंह के फ्लैट में घुसे। नकली बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिए और अपने साथ लिए चले गए। कुछ घंटे बाद टोंगब्रान लुखोई सिंह की पत्नी नंगमोम पुष्परानी देवी के मोबाइल फर फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुष्पारानी ने इसकी सूचना न्यूटाउन थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुिलस जांच में जुट गई। घटनास्थल और आसपास लगे सीसी टीवी के फुटेज खंगालकर पुलिस ने पार्क स्ट्रीय इलाके से अपहृत टोंगब्रान लुखोई सिंह और उनके सहायक और उनके सहायक और उनके सहायक मोइरंगथेम शांता सिंह को उद्धार किया। फिर विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर वारदात में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपहर्ताओं की पहचान पार्क लेन निवासी विनोद राव, मोहम्मद रियाज़ अली, इदरीस अली, खैरुल रहमान के रूपप में हुई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके पास से कुछ नकदी सहित एक वाहन और तीन खिलौना बंदूकें जब्त कीं। दूसरी कार का पता नहीं चल सका।
पुलिस ने उनके पास से कुछ नकदी सहित एक वाहन और तीन खिलौना बंदूकें जब्त कीं। वारदात में दो कार का इस्तेमाल किया गया था। एक कार का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री के भाई का अपहरण केवल फिरौती के लिए किया गया था या इसके पीछे कोई और कारण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो