scriptआधार कार्ड लिंक करवाने के नाम पर नहीं थम रही ठगी | west bengal: Cheating on the basis of linking Aadhaar card | Patrika News

आधार कार्ड लिंक करवाने के नाम पर नहीं थम रही ठगी

locationकोलकाताPublished: Jan 05, 2018 06:41:15 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

दिए गए फोन नम्बर पर दी गोपनीय जानकारी, ऑनलाइन खरीदारी कर उड़ाए 1 लाख से ज्यादा

kolkata west bengal
कोलकाता. बार बार चेतावनी तथा बताने के बावजूद भी लोग जालसाजों के जाल में फंस रहे हैं। बैंक खातों के आधार कार्ड से लिंक करवाने के नाम पर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी वेबसाइट के जरिए तो कभी फोन नम्बर के जरिए लिंक करावाने के नाम पर जालसाजी की जा रही है। हाल ही में कोलकाता नगर निगम के चीफ इंजीनियर उत्पल कुमार चौधरी को निशाना बनाया गया। गोपनीय जानकारी लेकर उनके एटीएम कार्ड के जरिए दो बार 60 हजार रुपए की ऑानलाइन खरीदारी की गई। चौधरी ने सर्वे पार्क थाने में शिकायत दर्ज की है।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने दिए गए एक फोन नम्बर पर फोन किया। पहले तो फोन नहीं लगा उसके बाद उनके पास फोन आया। जिसमें कथित तौर पर विजय कुमार नामक युवक ने दावा किया कि वे ऑनलाइन के जरिए आधार को बैंक से लिंक करवाने का काम करते है। उसने एक-एक कर बैंक खाते से संबंधित सारी जानकारी मांगी और उत्पल कुमार ने उसकी बातों में आकर पूरी जानकारी दे दी। उन्होंने कार्ड नम्बर व पिन कोड आदि की जानकारी भी दे दी। उसके बाद ही उनके फोन पर एसएमएस आया कि उनके एकाउंट से दो बार करीब 60 हजार रुपए की खरीदारी की गई है। बैंक जाने पर पता चला कि ऑनलाइन खरीदारी गुडग़ांव में की गई है। ऐसे ही एक एयरलाइन्स अधिकारी से फोन पर कार्ड नम्बर पूछकर उसके जरिए अपना फोन का बिल चुका दिया था।
लोगों को लेते हैं विश्वास में
लालबाजार की खुफिया इकाई के अधिकारियों का कहना है कि जालसाल कभी खुद को बैंक कर्मचारी बता कर को तो कभी कुछ बताकर लोगों को विश्वास में लेते हैं। लोग उन पर विश्वास करते बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी दे देते हैं। कई बार ऐसे जालसाजों को पकड़ा गया है। जालसाज रोज नए नए तरीके इजाद करते ठगी कर रहे हैं।
दूसरे राज्यों से जालसाजी

पुलिस का कहना है कि जिस नम्बर से फोन किया गया है उसी नम्बर से कई शिकायतें आई थी। दूसरे राज्यों में बैठकर ठग इस तरह की जालसाजी की जा रही है। खासकर झारखंड के जामताड़ा इलाके के ठग लोगों के खाते से पैसे साफ कर रहे हैं। नए-नए तरीके आजमा कर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। ऐसे लोगों से सजग रहना होगा। किसी की बातों के झांसे में आकर बैंक खाते से संबंधित जानकारी न दें। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो