scriptपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों सर्कस के जोकर: कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान | West Bengal Chief Minister and Governor, Both are circus's Joker | Patrika News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों सर्कस के जोकर: कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान

locationकोलकाताPublished: Jan 17, 2020 08:51:50 pm

कांग्रेस नेता ने इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी को ‘घुसपैठी’ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला कहा था…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों सर्कस के जोकर: कांग्रेस नेता ने दिया  विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों सर्कस के जोकर: कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में विवादित बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुब्रत मंडल के बाद अब लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी का विवादित बयान सामने आया है। मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए चौधरी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘सर्कस का जोकर’ कहा। चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दो भवन हैं पहला राजभवन (गवर्नर हाउस) और दूसरा नवान्न (मुख्यमंत्री कार्यालय)। इन दोनों भवनों के प्रमुख सर्कस के दो जोकर हैं।
चौधरी की ओर से विवादित बयान देने का यह पहला मौका नहीं है। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘निर्बला’ (कमजोर) कहा था। इसको लेकर उन्हें भाजपा की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। बड़े पैमाने पर आक्रोश के बाद चौधरी को माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कहा था कि ‘‘मुझे अपने शब्दों से दुख हुआ है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।’’
उससे पहले उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी को ‘घुसपैठी’ कहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो