scriptपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी रथ पूजा की शुभकामनाएं | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee wishes Rath Puja | Patrika News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी रथ पूजा की शुभकामनाएं

locationकोलकाताPublished: Jun 24, 2020 01:55:11 am

उन्होंने ने ट्वीट किया “रथ पूजा के पावन मौके पर मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं दे रही हूं। भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। आज जबकि पूरा देश कोविड-19 महामारी के संकट से गुजर रहा है तब भगवान जगन्नाथ की कृपा मददगार होगी। जय जगन्नाथ।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी रथ पूजा की शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी रथ पूजा की शुभकामनाएं

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रथ पूजा के मौके पर मंगलवार राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने ट्वीट किया “रथ पूजा के पावन मौके पर मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं दे रही हूं। भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। आज जबकि पूरा देश कोविड-19 महामारी के संकट से गुजर रहा है तब भगवान जगन्नाथ की कृपा मददगार होगी। जय जगन्नाथ।”
मान्यता के अनुसार द्वापर युग भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा ने उनसे नगर भ्रमण की इच्छा जाहिर की। इसके बाद सुभद्रा के नगर भ्रमण के लिए रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के लिए तीन रथ बनाए गए और इन रथ पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने बहन सुभद्रा को नगर भ्रमण कराया था।
कालांतर से यह परंपरा चलती आ रही है। आधुनिक समय में तीन लकड़ी के रथ बनाए जाते हैं। भगवान जगन्नाथ का विशाल रथ होता है, जिसमें 16 पहिए लगे होते हैं। जबकि बलराम के रथ में 14 और सुभद्रा के रथ में 12 पहिए लगे होते हैं, जिसे श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो