scriptपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा आरोप | West Bengal CM Mamata Banerjee alleged Centre for not paying dues | Patrika News

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा आरोप

locationकोलकाताPublished: Nov 14, 2019 07:47:47 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। चक्रवाती तूफान बुलबुल से राज्य के कई जिलों को हुए नुकसान और आपदा की घड़ी में राज्य सरकार को धन की दरकार है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा आरोप


कोलकाता.
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। चक्रवाती तूफान बुलबुल से राज्य के कई जिलों को हुए नुकसान और आपदा की घड़ी में राज्य सरकार को धन की दरकार है। हजारों करोड़ का नुकसान की भरपाई करना राज्य सरकार के अकेले की बात नहीं है। उनके अनुसार केंद्र के पास कर बाबत 17,000 करोड़ रुपए बकाया है। चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार अपने सामथ्र्य अनुसार पीडि़तों तक राहत पहुंचा रही है, केंद्र यदि उक्त राशि का भुगतान कर दे तो किए जा रहे राहत कार्य में उन पैसों से मदद मिलेगी। राज्य सचिवालय के निकट नवान्न सभाघर में गुरुवार को प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के बजट और चल रही योजनाओं की वस्तुस्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर बकाया राशि रोक रखने तथा केंद्रीय कर के एवज में राज्य को 640 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बकाया राशि दिये जाने के संबंध में वह केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगी।
पीएम मोदी से केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह:
ममता ने कहा कि चक्रवाती तूफान बुलबुल काफी भयावह थी। राज्य में चक्रवाती से 9 लोगों की जानें गई हैं। इनमें सबसे अधिक 5 उत्तर 24 परगना के, 3 दक्षिण 24 परगना के और एक व्यक्ति की मिदनापुर जिले में मौत हुई है। चक्रवाती से हुए जानमाल की क्षति को लेकर उनकी पीएम नरेन्द्र मोदी से बातचीत हुई है। ममता ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राज्य की मदद करने का अपना वादा निभायेंगे। ममता ने चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने का भी आग्रह किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो