scriptपश्चिम बंगाल : बिहार-यूपी के लोगों पर मेहरबान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी | West Bengal CM Mamata Banerjee liberal towards Bihar-UP people | Patrika News

पश्चिम बंगाल : बिहार-यूपी के लोगों पर मेहरबान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

locationकोलकाताPublished: Oct 16, 2019 08:02:29 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

त्योहारों पर छुट्टियां देने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दरियादिली बेमिसाल है। पांच दिवसीय दुर्गापूजा पर सरकारी कर्मचारियों को 14 दिनों की छुट्टी देने वाली ममता अब बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर मेहरबान दिखी।

पश्चिम बंगाल : बिहार-यूपी के लोगों पर मेहरबान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल : बिहार-यूपी के लोगों पर मेहरबान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

– दी छठ पूजा की नई सौगात
कोलकाता.
त्योहारों पर छुट्टियां देने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दरियादिली बेमिसाल है। पांच दिवसीय दुर्गापूजा पर सरकारी कर्मचारियों को 14 दिनों की छुट्टी देने वाली ममता अब बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर मेहरबान दिखी। महापर्व छठ पर उन्होंने 3 नवम्बर को अतिरिक्त छुट्टी देने की घोषणा की हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी दी। अलीपुर स्थित सौजन्य सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ममता ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्ष 2019 में अधिकांश त्योहार रविवार को ही पड़ा है।
बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का महापर्व छठ भी रविवार (02 नवम्बर) को है। इसलिए राज्य सरकार ने सेक्शनल हॉलीडे के अंतर्गत छठ पूजा करने वाले कर्मचारियों को सोमवार (3 नवम्बर) को छुट्टी देने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि वाममोर्चा के 34 साल के कार्यकाल में कर्मचारियों को छठ पूजा पर छुट्टी नहीं मिलती थी। तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद छठ पर छुट्टी मिल रही है। यही नहीं ममता बनर्जी सरकार ने शिवरात्रि, जमाईषष्ठी, भाईदूज जैसे त्योहारों पर भी कर्मचारियों को छुट्टी देने का सिलसिला शुरू की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो