कोलकाता

चिदम्बरम की गिरफ्तारी पर क्या बोली सीएम ममता बनर्जी

TMC Supremo and West Bengal CM Mamata Banerjee ने INX Media घोटाले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम के समर्थन में खुलकर सामने आई है।

कोलकाताAug 22, 2019 / 02:56 pm

Prabhat Kumar Gupta

चिदम्बरम की गिरफ्तारी पर क्या बोली सीएम ममता बनर्जी


– कहा, अपनी स्थिति पर आंसू बहा रही न्यायिक व्यवस्था
कोलकाता.
TMC Supremo and West Bengal CM Mamata Banerjee ने INX Media घोटाले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम के समर्थन में खुलकर सामने आई है। उन्होंने चिदम्बरम की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी स्पष्ट की। पूर्व मिदनापुर जिले की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को दीघा से कोलकाता के लिए हेलीकॉप्टर पर सवार होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की Judicial System अपनी स्थिति पर आंसू बहा रहा है।
उन्होंने कहा कि Central Agencies राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रही हैं। चिदम्बरम की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए ममता ने कहा कि कानून अपनी राह चलेगी, पर जिस तरीके से उन्हें गिरप्तार किया गया वह ठीक नहीं। ममता ने कहा कि Legal Matter पर उन्हें कुछ कहना नहीं है पर कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने के लिए जो तरीके अपनाए गए वह किसी भी रूप में तर्कसंगत नहीं है। यह तरीका Sad और Bad है। CBI अधिकारियों का हरकत दुखद और हताशा का परिचायक है। इस मामले पर जिस तरीके से कार्रवाई की जा रही है, इससे लोकतंत्र (Democracy) रो रहा है। ममता ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को जानबूझ कर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार पर बरसते हुए ममता ने कहा कि सरकार को इस तरह के प्रयास से बचना चाहिए।

Home / Kolkata / चिदम्बरम की गिरफ्तारी पर क्या बोली सीएम ममता बनर्जी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.