scriptकिस उद्देश्य से रांची पहुंची बंगाल की सीएम ममता बनर्जी | West Bengal CM Mamata reached Ranchi | Patrika News

किस उद्देश्य से रांची पहुंची बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

locationकोलकाताPublished: Dec 28, 2019 09:40:25 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस व राजद गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार शाम 7 बजे रांची पहुंची।

किस उद्देश्य से रांची पहुंची बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

किस उद्देश्य से रांची पहुंची बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

रांची.
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस व राजद गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार शाम 7 बजे रांची पहुंची। राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गजों की उपस्थिति में सोरेन रविवार दोपहर 2 बजे स्थानीय मोहरबादी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की आड़ में ममता एक बार फिर विपक्षी एकता का प्रदर्शन करने वाली हैं। ममता के अलावा उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत, प्रतीक जिंदल, आकाश दीप भी रांची पहुंचे हुए हैं। हेमंत के शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारत रत्न तथा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, यूपी के दो पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सरीखे नेता सोरेन के मंच पर उपस्थित रहेंगे।
विपक्षी एकता का होगा प्रदर्शन:
झारखण्ड में भाजपा की हार ने विपक्ष को जबरदस्त ऊर्जा प्रदान किया है। फलस्वरूप नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (पंजी) के विरोध में खड़ा विपक्ष रविवार को रांची में एक बार फिर विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेगा। सूत्रों के अनुसार भाकपा नेता तथा जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी.राजा व अतुल अंजान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई रांची पहुंचने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक लगभग 30 से अधिक राजनेता और 20 के करीब उद्योगपतियों व नामचीन हस्तियों के शपथ ग्रहण समारोह में आने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो