कोलकाता

West Bengal राज्यपाल, मुख्यमंत्री की अलग-अलग प्रशासनिक बैठक

CM Mamta Banerjee और Governor जगदीप धनखड़ ने राज्य के अलग अलग जिलों में प्रशासनिक बैठकें की। ममता बनर्जी ने पश्चिम मिदनापुर के झाडग़्राम में जबकि राज्यपाल ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। लेकिन राज्यपाल की बैठक में नहीं गए तृणमूल कांग्रेस के जनप्रतिनिधी

कोलकाताSep 24, 2019 / 09:55 pm

Manoj Singh

West Bengal राज्यपाल Jagdeep Dhankhar मुख्यमंत्री Mamta Banerjee

मुख्यमंत्री ने झाडग़्राम में, राज्यपाल ने सिलीगुड़ी में की बैठक
रज्यपाल की बैठक में नहीं उपस्थित नहीं हुए तृणमूल कांग्रेस के जनप्रतिनिधी
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के अलग अलग जिलों में प्रशासनिक बैठकें की। ममता बनर्जी ने पश्चिम मिदनापुर के झाडग़्राम में जबकि राज्यपाल ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
दोनों ने बैठक में अलग- अलग संदेश दिया। ममता बनर्जी की बैठक में प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे, लेकिन विपक्षी दलों के जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा नहीं लिया। दूसरी ओर राज्यपाल की बैठक में भाजपा और विपक्षी दलों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों, कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया लेकिन तृणमूल कांग्रेस के विधायक, सांसद और दूसरे जन प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।
प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने एनआरसी से भयभीत लोगों का साहस बढ़ाया। उन्हें बंगाल में किसी भी कीमत पर एनआरसी नहीं होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एनआरसी प्रक्रिया राज्य सरकार के जरिए होती है और उनकी सरकार बंगाल में एनआरसी होने नहीं देगी।
दूसरी ओर राज्यपाल ने बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से इलाके की समस्याएं सुनी और उनके निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैठक के बाद बिना राजनीतिक रंग देखे सब से मिलने, उनकी बात सुनने और संविधान की रक्षा करने की बात कही।

Home / Kolkata / West Bengal राज्यपाल, मुख्यमंत्री की अलग-अलग प्रशासनिक बैठक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.