scriptपश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता सन्मय बंद्योपाध्याय को मिली जमानत | West Bengal Congress Spokesman Sanmoy Banerjee got bail | Patrika News

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता सन्मय बंद्योपाध्याय को मिली जमानत

locationकोलकाताPublished: Oct 20, 2019 06:59:37 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अशालीन टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता सन्मय बंद्योपाध्याय को आखिरकार रविवार को जमानत मिल गई।

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता सन्मय बंद्योपाध्याय को मिली जमानत

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता सन्मय बंद्योपाध्याय को मिली जमानत


– तृणमूल सांसद अभिषेक के खिलाफ अशालीन टिप्पणी पर हुए थे गिरफ्तार
कोलकाता.
सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अशालीन टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता सन्मय बंद्योपाध्याय को आखिरकार रविवार को जमानत मिल गई। पुरुलिया जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर किया। जमानत पर रिहा होने के पश्चात् कांग्रेस नेता सन्मय ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगलराज चल रहा है। बुआ-भतीजा (पीसी-भाईपो) अर्थात् ममता और अभिषेक की साजिश के तहत उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा। बिलखते हुए स्वर में उन्होंने कहा कि उनका कसूर क्या था? यह भी नहीं बताया गया पर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने उन्हें खड़दह स्थित आवास से गिरफ्तार कर पुरुलिया साइबर थाने के हवाले कर दी थी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सन्मय ने 23 सितम्बर को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के संदर्भ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसे अशालीन करार देते हुए उनके खिलाफ पुरुलिया जिले के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गत १७ अक्टूबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पुरुलिया जिला अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दी। अदालत के आदेशानुसार अगले आदेश तक सन्मय को सप्ताह में एक दिन जांच अधिकारी से मुलाकात करना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो