scriptKOLKATA METRO—कोलकाता मेट्रो, ई-पास का हर घंटे बदलेगा रंग | WEST BENGAL CORONA NEWS | Patrika News

KOLKATA METRO—कोलकाता मेट्रो, ई-पास का हर घंटे बदलेगा रंग

locationकोलकाताPublished: Sep 09, 2020 06:33:10 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

मेट्रो में कई नए नियम लागू

KOLKATA METRO---कोलकाता मेट्रो, ई-पास का हर घंटे बदलेगा रंग

KOLKATA METRO—कोलकाता मेट्रो, ई-पास का हर घंटे बदलेगा रंग

BENGAL NEWS–कोलकाता. लॉक डाउन से बंद कोलकाता मेट्रो रेल सेवा फिर शुरू करने की कवायद जारी है। अब इसके तहत मेट्रो में कई नए नियम लागू किए जा रहे जबकि ई-पास का हर घंटे रंग बदल जाएगा। मेट्रो रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता की आई टी कंपनी ने अलग-अलग रंगों के कोड वाली ई-पास प्रणाली विकसित की है। आईटी कंपनी के नेटवर्क एंड सिक्योरिटी सॉल्यूशंस हेड संजय चटर्जी ने कहा कि बोट आधारित तकनीक का इस्तेमाल रंगों के कोड वाले ई-पास में होगा। राज्य सरकार ने मेट्रो प्रबंधन को ई-पास प्रणाली शुरू करने का सुझाव दिया था। स्टेशन में प्रवेश के पहले ई-पास दिखाना होगा। ई-पास का हर घंटे सुबह 8 से रात 8 बजे तक अलग-अलग रंग होगा, जो यात्रा के लिए जारी किया जाएगा। कोरोना के मद्देनजर भीड़ को नियंत्रित करने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मेट्रो में कई नए नियम जारी किए गए हैं। मेट्रो स्टेशन परिसर में गुटखा खाकर या थूक फेंकने पर 500 जुर्माना होगा। यात्रियों को जागरूक करने के लिए मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो