CONSTITUTION DAY OBSERVED BY ER -SER--अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली
Leaflets were distributed among the passengers-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने मनाया संविधान दिवस , यात्रियों के बीच पोस्टर, पत्रक वितरित

WEST BENGAL NEWS-कोलकाता। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने गुरुवार को अपने पूरे क्षेत्र में संविधान दिवस मनाया। संविधान की प्रस्तावना विभिन्न डिवीजनों और कार्यशालाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से मंडल रेल प्रबंधकों और मुख्य कार्य प्रबंधक के नेतृत्व में पढ़ी गई। मुख्यालय कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली। प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित यात्रियों के बीच पोस्टर, पत्रक वितरित किए गए। भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों पर प्रस्तुतियां वेबिनार के माध्यम से दी गईं। भारतीय संविधान से संबंधित मामलों को कई स्थानों पर वीडियो दीवारों पर प्रदर्शित किया गया। ईआर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने भी संविधान दिवस मनाया। आसनसोल, दुर्गापुर, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया व स्थानीय लोगों को पत्रक वितरित किए गए। गश्ती विशेष ट्रेनों ने भी भाग लिया और इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर लोगों को जागरूक करने के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को कवर किया। ईआर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कांचरापाड़ा जिले ने नुक्कड़़ नाटक, रूट मार्च और संविधान कार्यशाला का संकल्प लेते हुए इस दिन के महत्व के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया।
------------

महाप्रबंधक ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा
उधर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने मुख्यालय, गार्डन रीच और अन्य डिवीजनों में संविधान दिवस मनाया। महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती ने मुख्यालय गार्डन रीच में कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित महाप्रबंधक ने इस रेल मुख्यालय के पोर्टिको वाल पर संविधान दिवस की एकजुटता की निशानी के रूप में अपने हस्ताक्षर किए। बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। सभी मंडल कार्यालयों समेत खडग़पुर, आद्रा, चक्रधरपुर और रांची में भी संविधान दिवस मनाया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज