AKHIL BHARATVARSHIYA MARWARI SAMMELAN--कोलकाता से भानीराम सुरेका उपाध्यक्ष तथा संजय हरलालका महामंत्री बने
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के अगले सत्र के पदाधिकारी घोषित

WEST BENGAL NEWS-कोलकाता। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के रांची में सम्पन्न 26वें राष्ट्रीय अधिवेशन में संतोष सर्राफ के हाथों पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने अगले सत्र के लिए अपने सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। सम्मेलन के पूर्व महामंत्री भानीराम सुरेका (कोलकाता), पवन गोयनका (दिल्ली), अशोक जालान (संबलपुर), पवन सुरेका (दरभंगा), श्याम सुन्दर हरलालका (पूर्वोत्तर) तथा विजय कुमार लोहिया (चेन्नई) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री का भार सम्मेलन के कर्मठ अनुभवी कार्यकर्ता संजय हरलालका को दिया गया। जो ३ बार राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री तथा २बार राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्रीद्वय गोपाल अग्रवाल (कोलकाता) तथा सुदेश अग्रवाल (कोलकाता), राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत मित्तल (रांची) तथा निवर्तमान संयुक्त महामंत्री दामोदर प्रसाद बिदावतका (कोलकाता) को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सम्मेलन के पूर्व अध्यक्षों सीताराम शर्मा, नन्दलाल रुंगटा, डॉ. हरिप्रसाद कानोडय़िा, रामअवतार पोद्दार, प्रह्रलादराय अग्रवाल, संतोष सराफ सहित डॉ. जुगल किशोर सराफ, आत्माराम सोन्थलिया, शिवकुमार लोहिया, कैलाशपति तोदी आदि ने गाड़ोदिया की चयनित टीम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की।

अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज