PURVANCHAL MAHILA MANDAL--संस्कार-संवर्धन कार्यशाला में भारतीय संस्कार अपनाने पर जोर
कोलकाता पूर्वांचल महिला मंडल के तत्वावधान में बंगाल स्तरीय संस्कार-संवर्धन वृहद कार्यशाला

BENGAL NEWS-कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशानुसार कोलकाता पूर्वांचल महिला मंडल के तत्वावधान में बंगाल स्तरीय संस्कार-संवर्धन वृहद कार्यशाला ९ जनवरी को सुबह ११ बजे जूम पर हुई। शुभारंभ आचार्य महाश्रमणजी के मुखरबिंद से मंगलपाठ से किया गया। नमस्कार महामंत्र का उच्चारण एबीटीएमएम संरक्षिका तारा सुराना ने किया। संघ महानिदेशिका साध्वी प्रमुखाश्री के संदेश का वाचन एबीटीएमएम कन्या मंडल-प्रभारी व पूर्वांचल निवर्तमान अध्यक्ष रमण पटावरी ने किया। पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल अध्यक्ष अंजू दूगड़ ने स्वागत करते हुए कहा कि नववर्ष को 2 संकल्पों से संकल्पित होने का आह्वान किया है। संवर्धन गीत को पूर्वांचल महिला मंडल, पूर्वांचल कन्या मंडल व ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीयों ने प्रस्तुत किया। एबीटीएमएम अध्यक्ष पुष्पा बैद ने कहा कि बच्चों में संस्कार का संवर्धन करने के लिए उन्हें ज्ञानशाला कन्याओं को कन्या-मंडल भेजें व भारतीय संस्कार अपनायें। क्षेत्रीय महिला मंडल अन्तर्गत 5महिला मंडल- बेहाला, उत्तर हावड़ा, साउथ कोलकाता, टॉलीगंज व साउथ हावड़ा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर दो-दो मिनट की मनभावन प्रस्तुति दी।महासभा अध्यक्ष सुरेश गोयल ने सबको प्रोत्साहित किया। एबीटीएमएम महामंत्री तरूणा बोहरा ने कहा कि 100 अरब जीव के जन्म में 1जीव ही जैन धर्म में जन्म लेता है। जैन जन्म से नहीं कर्म से बनता है। जैन संस्कार अपने जीवन में उतारें। राज्य प्रभारी संतोष चोरडिय़ा ने श्रेत्रीय रिपोर्ट देकर बंगाल स्तरीय संस्कार-संवर्धन की छवि प्रस्तुत की। कार्यशाला में जेआईटीओ लेडिज विंग की चेयरपर्सन सरिता जैन की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता सुषमा के. जैन ने संस्कार विषय पर प्रकाश डाला।मानस रंजन राय ने बच्चों को संस्कार देने का कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया तथा हर कार्य में साथ देने आश्वासन दिया। पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल ने संस्कारों पर अति सुंदर नाटिका की प्रस्तुति देकर भावी पीढ़ी को सुसंस्कारी बनाने का संदेश दिया। पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल की कोषाध्यक्ष बबीता तातेड़ ने धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। संचालन पूर्वांचल कोलकाता महिला मंडल की मंत्री श्वेता डाकलिया ने किया। एबीटीएमएम प्रचार प्रसार मंत्री निधि सेखानी ने तकनीकी संचालन का दायित्व निभाया।
अब पाइए अपने शहर ( Kolkata News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज