scriptWEST BENGAL COVID-19 ALERT-कहां कोरोना के बढ़ते मामलों ने उड़ा दी स्वास्थ्य विभाग की नींद? जानिए यहां | WEST BENGAL CORONA NEWS | Patrika News

WEST BENGAL COVID-19 ALERT-कहां कोरोना के बढ़ते मामलों ने उड़ा दी स्वास्थ्य विभाग की नींद? जानिए यहां

locationकोलकाताPublished: Jun 30, 2022 02:34:41 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

बंगाल में 24 घंटों में 1424 नए मरीज, 2 मौत

WEST BENGAL COVID-19 ALERT-कहां कोरोना के बढ़ते मामलों ने उड़ा दी स्वास्थ्य विभाग की नींद? जानिए यहां

WEST BENGAL COVID-19 ALERT-कहां कोरोना के बढ़ते मामलों ने उड़ा दी स्वास्थ्य विभाग की नींद? जानिए यहां

BENGAL COVID-19 ALERT 2022-कोलकाता। WEST BENGAL में तेजी से
बढते COVID-19 संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। गत 24 घंटों में 1424 नए मरीज मिले जबकि काफी दिनों बाद 2 मौत भी हुई। HEALT DEPARTMENT ने बुधवार की BULETIN में यह जानकारी दी। बुलेटिन के अनुसार कुल संक्रमितों की तादाद बढक़र 2027901रही। एक दिन में सैंपल टेस्ट 11176 रहा। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के अनुसार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी चौथी लहर की आहट हो सकती है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। कोविड अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को फिर से दुरुस्त किया जा रहा। बढ़ते मामले को लेकर हाल में स्वास्थ्य भवन में उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी। इसमें सभी जिलों के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क कर तैयारियों पर जोर देने को कहा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग रफ्तार बढ़ाने भी कहा। जिन जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है वहां तेजी लाने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर नजर है। कोविड अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था फिर दुरुस्त किया जा रहा है।
—-
लोगों का लापरवाहीपूर्ण रवैया जिम्मेदार
विशेषज्ञ इसके लिए आम लोगों के लापरवाहीपूर्ण रवैये को जिम्मेदार ठहरा रहे। उनका कहना है कि लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे मान चुके हैं कि कोरोना खत्म हो गया। इसी कारण कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। ज्वाइंट फोरम आफ डाक्टर्स के हीरालाल कोनार ने कहा कि लोग न मास्क पहन रहे और न शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे। बड़ी आबादी को कोरोना का टीका लग चुका है इसलिए आगे व्यापक तौर पर संक्रमण फैलने की आशंका कम है। लोग बीमारी की चपेट में आ सकते हैं लेकिन मौतें कम होंगी। बेलियाघाटा आइडी एंड बीजी अस्पताल की अनिमा हलदर ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन लापरवाही से हालात काफी बिगड़ सकते हैं। हमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो