रोजाना संक्रमण मामले में उत्तर 24 परगना अव्वल
प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा। स्वास्थय विभाग की मंगलवार की बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में एक दिन में 2243 लोग कोरोना से संक्रमित हुए जबकि एक दिन में 6 लोगों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या अब बढक़र २०७४५५० हो गई। राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 15.३७ फीसदी है। स्वास्थय विभाग की बुलेटिन अनुसार रोजाना संक्रमण मामले में उत्तर 24 परगना अव्वल है। इसके बाद कोलकाता का स्थान है। उत्तर 24 परगना में 446, कोलकाता में 423 लोग संक्रमित हुए। दूसरी ओर देश में कोरोना की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15528 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 25 लोगों की मौत हुई। कल मरने वालों की संख्या 51 थी। इसके अलावा देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1 लाख 43 हजार 654 की कमी आई है।