scriptबंगाल में कोराना पीडि़तों की संख्या बढ़ कर हुई 15, शुक्रवार को एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव | West Bengal corono count 15, 5 of a family turned positive in a day | Patrika News

बंगाल में कोराना पीडि़तों की संख्या बढ़ कर हुई 15, शुक्रवार को एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव

locationकोलकाताPublished: Mar 27, 2020 10:09:52 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना पॉजिटिव के शुक्रवार को 5 नए मामले सामने आए हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें दो महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं।

बंगाल में कोराना पीडि़तों की संख्या बढ़ कर हुई 15, शुक्रवार को एक ही 5 लोग पॉजिटिव

बंगाल में कोराना पीडि़तों की संख्या बढ़ कर हुई 15, शुक्रवार को एक ही 5 लोग पॉजिटिव

कोलकाता
कोरोना वायरस का प्रकोप बंगाल में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में संक्रमण के पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पांचों एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें नौ महीने व 6 साल की बच्ची व 11 साल बच्चा भी शामिल है। दो अन्य पीडि़तों में 27 व 45 वर्ष की दो महिलाएं भी हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढक़र 15 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में शुक्रवार को पांच नए मामलों की पुष्टि की गई है। सूत्रों के मुताबिक पीडि़त परिवार के सदस्य 16 मार्च को ब्रिटेन से लौटे एक जने के सम्पर्क में आया था।
208 संदिग्ध अस्पतालों के आइशोलेशन में भर्ती
बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 208 संदिग्धों को विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 25 हजार 80 संधिग्धों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक 330 संदिग्धों के नमूनों की जांच कराई गई है। 33 संदिग्धों की जांच शुक्रवार को करावायी गयी, जिसमें पांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो