scriptCovid-19 Cure: कोरोना जंग जीतकर घर लौटे बंगाल के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य | West Bengal CPM MLA Ashok Bhattacharya released from Covid Hospital | Patrika News

Covid-19 Cure: कोरोना जंग जीतकर घर लौटे बंगाल के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य

locationकोलकाताPublished: Jul 06, 2020 10:29:44 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

बंगाल के पूर्व मंत्री ,माकपा विधायक तथा सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य सोमवार को कोरोना वायरस से मुक्त होकर घर लौटे।

Covid-19 Cure: कोरोना जंग जीतकर घर लौटे बंगाल के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य

Covid-19 Cure: कोरोना जंग जीतकर घर लौटे बंगाल के माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य

कोलकाता.
माकपा विधायक तथा सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य सोमवार को कोरोना वायरस से मुक्त होकर घर लौटे। लगातार 21 दिनों तक सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा कोविड-19 अस्पताल में चिकित्सा के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसे लेकर सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। हालांकि विधायक भट्टाचार्य ने फिलहाल होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि माकपा विधायक ने महामारी से स्वस्थ होने के बाद रविवार को आम लोगों के प्रति संदेश जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना का मतलब मौत नहीं, व्यक्ति की मौत निर्धारित है। इससे पहले किसी की मौत नहीं होगी। महामारी के इस दौर में स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक दिन-रात एक कर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वाह किए। उन्होंने राज्य की चिकित्सा व्यवस्था से लेकर चिकित्सक, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की खूब प्रशंसा की है। अस्पताल से निकलने के बाद माकपा विधायक हिल कार्ट रोड स्थित माकपा कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी समर्थकों ने उन्हें अति उत्साह के साथ अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अस्पताल के लोगों ने चिकित्सा के दौरान जिस तरह से हमारा उत्साह और साहस बढ़ाया, इसके लिए वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो