scriptबंगाल से तृणमूल को उखाड़ फेंकने का आह्वान | West bengal : Dilip claims to gain power in next elaection | Patrika News

बंगाल से तृणमूल को उखाड़ फेंकने का आह्वान

locationकोलकाताPublished: Oct 27, 2020 12:17:40 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल (West Bengal) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विजयदशमी पर आयोजित शस्त्र पूजा के बाद बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सत्ता परिवर्तन करने की बात भी कही है।

बंगाल से तृणमूल को उखाड़ फेंकने का आह्वान

बंगाल से तृणमूल को उखाड़ फेंकने का आह्वान


कोलकाता. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की और तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। घोष ने कहा कि भाजपा सोनार बांग्ला तैयार करने के लिए संकल्पित है। राज्य में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता, समर्थकों के अत्याचार और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान हैं। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल को सत्ता से उखाड़ कर पश्चिम बंग वासियों को उससे निजात दिलाएगी।
———-
देश और धर्म की रक्षा शस्त्रों से ही संभव
हाल ही में कोरोन संक्रमित होकर ठीक हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शस्त्र शक्ति का प्रतीक होते हैं। देश और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र आवश्यकहैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा को 40 फीसद वोट मिले थे। इससे पहले वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव में तृणमूल समर्थकों ने अत्याचार किया था। आतंक फैलाकर वोटो की कालाबाजारी की थी, उसके बावजूद भाजपा 6,000 से अधिक सीटों पर जीती थी। राज्यवासियों के समर्थन से भाजपा वर्ष २०२१ के विधानसभा चुनाव जीतकर बंगाल में सरकार का गठन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो