scriptकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ सवा लाख की ठगी की शिकायत | West Bengal: Fir against MOS Home Nisith Pramanik | Patrika News

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ सवा लाख की ठगी की शिकायत

locationकोलकाताPublished: Sep 01, 2021 02:16:26 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कूचबिहार सांसद व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक के खिलाफ दिनहाटा थाने में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपए लेकर ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ सवा लाख की ठगी की शिकायत

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के खिलाफ सवा लाख की ठगी की शिकायत

कोलकाता.
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक के खिलाफ कूचबिहार जिले के दिनहाटा थाने में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने उनपर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपए लेने और नौकरी नहीं दिलाने की शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेमामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
——
मवेशी, टोटो बेचकर दिए पैसे
गोसारीमारी निवासी फिरदौस आलम की ओर से ३१ अगस्त को दिनहाटा थाने में दर्ज कराई गई एफआइआर में कहा गया है कि वर्ष २०२१ के विधानसभा चुनाव से पहले निशीथ प्रमाणिक को उन्होंने दो चरणों में सवा लाख रुपए दिए। पैसों की व्यवस्था करने के लिए उन्हें अपने मवेशी और टोटो रिक् शा बेचना पड़ा। प्रमाणिक ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का वायदा किया था। उस समय शिकायतकर्ता प्रमाणिक के कार्यकर्ता के तौर पर काम करता था। जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पैसे वापस दिलाने के लिए पुलिस में शिकायत कराई है।
—-
बम हटाते समय हुआ था घायल
शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के समय प्रमाणिक के कहने पर ही एक बंद कारखाने में रखे देशी बम हटाते समय वह विस्फोट का शिकार बना था। हफ्ते भर अस्पताल में रहना पड़ा। उसकी चिकित्सा के लिए पिता को अपनी दुकान तक बेचनी पड़ी।
—–
तृणमूल ने मांगा इस्तीफा, भाजपा बोली साजिश
मामले के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री पर इस तरह के आरोप शर्मनाक हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष मालती राहा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री को बदनाम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक साजिश रच रही है। इन आरोपों का वास्तविकता से संबंध नहीं है।
——
पुलिस ने शुरू की जांच
जिला पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने कहा कि एफआइआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
——–
पहले भी विवाद
केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद निशीथ की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद हुआ था। कूचबिहार के तृणमूल के नेता पार्थप्रतिम राय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि सांसदों की वेबसाइट में सांसद की शैक्षणिक योग्यता बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) दर्शा रही है लेकिन चुनावी हलफनामे में लिखी गई उच्चतम शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक है।
—–
नागरिकता पर भी सवाल
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निशीथ प्रमाणिक की नागरिकता और जन्म स्थान के संबंध में सवाल उठाए थे। सांसद ने लिखा था कि रिपोर्ट के अनुसार प्रमाणिक बांग्लादेशी नागरिक हैं। उनका जन्म स्थान हरिनाथपुर है, जो कि पलासबारी पीएस जिला (बांग्लादेश) के गैबांधा के तहत आता है।वह कंप्यूटर अध्ययन के लिए पश्चिम बंगाल आए थे और डिग्री लेने के बाद वे पहली बार तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। बाद में वे भाजपा से जुड़ गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो