कोलकाता से सटे साल्टलेक सेक्टर पांच में टेक्नोपोलिस के बगल में निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत में शनिवार को आग लग गई। घटना बीएन ब्लॉक के प्लॉट नंबर 4, में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में श्रमिकों के अस्थायी रहने वाली छावनी की है।
आग में 15-16 घर और उनके फर्नीचर और दैनिक आवश्यकताएं जलकर राख हो गईं। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार श्रमिकों ने सुबह करीब 11 बजे अपने अस्थायी निवास के रसोईघर में आग जलती देखी। तुरंत आग एक के बाद एक घरों में फैल गई। शुरू मेंउन्होंने खुद आग बुझाने की कोशिश की। फिर दमकल को खबर दी, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। चारो ओर काला धुंआ भर गया था।
दमकल अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि खाना बनाते समय आग लगी थी। आग के कारणों की जांच होगी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।